फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Team formed to stop burning of residue

Ambala News: अवशेष जलाने को रोकने के लिए टीम गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Team formed to stop burning of residue
अंबाला सिटी। फसल अवशेष में आग लगाने से रोकने के लिए प्रशासन ने टीम गठित कर दी है। सहायक कृषि अभियंता अंबाला ने बताया कि जिले में जिला, खंड और गांव स्तर पर निगरानी करने वाली टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

जिला स्तर की टीमों में जिला राजस्व अधिकारी, उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी और कृषि विभाग से संबंधित जिला स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है और इनमें खंड वाइस टीमों में विभिन्न विभागों से अधिकारियों को नोडल अधिकारी की सहायता के नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

खंड स्तर की टीमों में खंड विकास अधिकारी, पंचायत विभाग के अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड कृषि विकास अधिकारी व अन्य कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया है। गांव स्तर की टीमों में पटवारी, ग्राम सचिव, कृषि विकास अधिकारी व गांव के सरपंच, पंच, नंबरदार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले करेंगे जागरूक, फिर चालान
सहायक कृषि अभियंता अंबाला ने बताया कि उपायुक्त की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निगरानी के दौरान यदि कोई किसान फसल अवशेष में आग लगाते हुए पाया जाता है तो उसे आग लगाने से रोका जाए व उस आग को बुझा दिया जाए व किसान को आग लगाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से चलाई जा रही प्रति एकड़ एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की स्कीम के बारे में किसानों को जागरूक किया जाए। इसके बावजूद यदि कोई किसान फसल अवशेष पर आगजनी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उसमें किसान पर प्रति 0 से 1 हेक्टेयर तक 2500 रुपये, 1 से 2 हेक्टेयर तक 5 हजार रुपये और 2 से अधिक हेक्टेयर पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed