फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers will learn to make mathematics interesting from master trainers

Ambala News: मास्टर ट्रेनरों से गणित को रुचिकर बनाना सीखेंगे शिक्षक

Fri, 07 Jun 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 07 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers will learn to make mathematics interesting from master trainers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम के तत्वावधान में आईआईटी गांधीनगर गुजरात में गणित और विज्ञान का पांच दिवसीय क्रिएटिव लर्निंग कार्यशाला आयोजित की गई। वहां से प्रशिक्षण लेकर लौटे तीन मास्टर ट्रेनर अब जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार अरोड़ा ने बताया कि कार्यशाला में अंबाला जिले से गणित विषय के तीन अध्यापक राजेश कुमार प्रवक्ता राजकीय उच्च विद्यालय टूंडला, शशि जैन प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर और नवनीत कौर एबीआरसी गणित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाना ने भाग लिया और यह सभी मास्टर ट्रेनर बनकर वापस आए। अब यह सब निकट भविष्य में अपने जिले के अन्य अध्यापकों को प्रशिक्षण भी देंगे।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यशाला में आईआईटी गांधीनगर के प्रशिक्षकों की ओर से अध्यापकों को गणित विषय को सरल व रुचि कर बनाने के लिए अलग-अलग तरह के खेल, गतिविधियां, पहेलियां बनाना सिखाया गया और किसी भी समस्या को कहानी के माध्यम कहने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित विषय को दैनिक जीवन से जोड़ने, तार्किक सोच का विकास करने, विषय में क्यों और कैसे पर आधारित प्रश्नों पर गणितीय चर्चा का महत्व, संरचनात्मक चिंतन कौशल, गणित में आईसीटी का उपयोग आदि पर कार्य किया गया। आईआईटी गांधीनगर में गणित विभाग से मुख्य प्रशिक्षक मनीष जैन ने पेपर फोल्डिंग और विभिन्न गणितीय गतिविधियों, क्यों और कैसे प्रश्नों द्वारा अध्यापकों के ज्ञान में वृद्धि की।

कार्यशाला के अंतिम दिन एससीईआरटी गुरुग्राम निदेशक सुनील बजाज, आईआईटी गांधीनगर गणित विभाग प्रोफेसर मनीष जैन ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए और इसके साथ ही पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार अरोड़ा ने बताया कि जुलाई में हरियाणा से गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान से 100-100 अध्यापकों को आईआईटी गांधी नगर गुजरात भेजा जाएगा। जिसमें प्रत्येक जिले से डीएमएस एवं डीएसएस दोनों का जाना भी अनिवार्य है। जिले से इन चारों विषयों के 16 नाम शिक्षा निदेशालय भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed