फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers honored

Ambala News: शिक्षकों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:23 AM IST
सार

अंबाला सिटी में इनरव्हील क्लब द्वारा डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के चुनिंदा शिक्षकों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इससे शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणा का संचार हुआ।

विज्ञापन
Teachers honored

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इनरव्हील अंबाला सिटी ने वीरवार को डांडिया उत्सव मनाया। इसका आयोजन अध्यक्ष डॉ. अंजली भारती के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कुछ विद्यालयों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलेश जैन एवं कमलेश सिंगला ने इनरव्हील प्रार्थना से किया। इसके बाद आईएसओ विनीता राय ने उपस्थित सभी सदस्यों को इनरव्हील का संक्षिप्त परिचय दिया। सचिव मंजू अग्रवाल ने अब तक हुए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष निशा जिंदल ने लेखा-जोखा साझा किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष वीना दुआ ने नवरात्रि की थीम पर आधारित मनोरंजक तंबोला खेलकर सभी का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय स्कूल मॉडल टाउन से रेनू वालिया, तुलसी पब्लिक स्कूल से नीरज ठुकराल, प्रीति गाखर, डॉ. किरण आंगरा, रीटा मुंजाल को शिक्षा क्षेत्र और इनरव्हील में सहयोग के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed