{"_id":"666775d02859921837075284","slug":"tb-patients-will-get-four-thousand-rupees-for-providing-medicines-ambala-news-c-36-1-ame1006-124353-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टीबी मरीजों को दवा दिलाने पर मिलेंगे चार हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टीबी मरीजों को दवा दिलाने पर मिलेंगे चार हजार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों की देखभाल के लिए अब विद्यार्थी और टीबी से ठीक हुए लोग भी योगदान दे सकते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से उन्हें तीन से चार हजार रुपये भुगतान किया जाएगा।
इच्छुक विद्यार्थियों को सिर्फ टीबी रोगियाें को समय पर दवा देनी होगी और मरीज का टीबी कोर्स पूरा कराना होगा। युवाओं को प्रति मरीज के आधार पर 1000 रुपये का भुगतान होगा। इसके साथ ही नए मरीजों की पहचान और जांच कराने के लिए भी रुपये दिए जाएंगे। इस योजना में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इसमें उन्हें टीबी से संबंधित जानकारी दी जाएगी। जिला अंबाला में 2024 से अब तक कुल 1459 टीबी मरीज पंजीकृत है। गौरतलब है कि टीबी से बचाव के लिए बीसीजी वैक्सीन भी लगाई जा रही है। इससे व्यस्कों में भी टीबी का खतरा कम किया जा सके।
विज्ञापन
टीबी चैंपियन बनेंगे प्रेरणा
जिन मरीजों ने टीबी का कोर्स पूरा किया है और बीमारी से ठीक हुए है। उन लोगों को टीबी चैंपियन कहा जाता है। इन लोगों को बीमारी के बारे में अच्छी जानकारी होती है। टीबी चैंपियन को टीबी मरीजों को जागरूक करने के लिए प्रति बैठक के लिए 200 रुपए दिए जांएगे। इस दौरान टीबी चैंपियन मरीजों को रोग के प्रति जागरूक करेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। इसके साथ निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाले राशन की किट देने के लिए भी टीबी चैंपियन को प्रति किट 50 रुपए दिए जांएगे। वहीं टीबी के संदिग्धों की पहचान और उनकी जांच करवाने के लिए भी 500 रुपए मिलेंगे। अगर टीबी चैंपियन के कहने पर मरीज अपना कोर्स पूरा करता है तो उसे प्रति मरीज एक हजार रुपए दिए जाएंगे
वर्जन
विभाग की ओर से युवाओं और टीबी चैंपियनों के लिए यह योजना शुरू कि गई है। टीबी मरीजों के नजदीक रहने वाले युवा भी इस योजना के तहत कार्य कर सकते है। इसमें मरीजों को समय पर दवा और जांच कराने के लिए प्रेरित करना होगा।
-डॉ सीमा, जिला नोडल अधिकारी टीबी कार्यक्रम