{"_id":"66106117a36121974b0efb29","slug":"tb-free-panchayats-are-not-getting-honorarium-ambala-news-c-36-1-ame1006-121029-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टीबी मुक्त पंचायतों को नहीं मिल रही सम्मान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टीबी मुक्त पंचायतों को नहीं मिल रही सम्मान राशि
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की फोटो। संवाद
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनवरी माह की शुरुआत में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 42 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया था, लेकिन विभाग ने अभी तक इन ग्राम पंचायतों को दी जाने वाले सम्मान राशि अभी तक जारी नहीं कि है।
विभाग के पास इसका बजट भी आ चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता के चलते ग्राम पंचायतों को फिलहाल यह राशि नहीं दी जा सकती है। ऐसे में चुनावों तक ग्राम पंचायतों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, दूसरी ओर सरपंच एसोसिएशन अंबाला वन के प्रधान जसमीत सिंह का कहना है कि विभाग को यह कार्य आचार संहिता से पहले से पूरा कर लेना चाहिए था। अब उन्हें चुनावों की समाप्ति तक सम्मान राशि का इंतजार करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता को बढ़ाने के लिए जिन ग्राम पंचायतों में टीबी के मामले नहीं है उन ग्राम पंचायतों को सम्मान राशि दी जाती है, लेकिन बजट आने के बाद भी यह राशि ग्राम पंचायतों को नहीं मिली है।
विज्ञापन
23 हजार लोगों को लगाई बीसीजी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के खतरे को कम करने के लिए व्यस्कों को भी बीसीजी वैक्सीन लगानी शुरू की हुई है। जिससे समय रहते टीबी से बचाव किया जा सके। अब तक जिले में 23 हजार लोगों को बीसीजी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जहां पहले यह वैक्सीन सिर्फ बच्चों को जन्म के बाद लगाई जाती थी। अब यह वैक्सीन व्यस्कों को भी लगनी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही टीबी मरीज के संपर्क में आने वाले, अपना उपचार अधूरा छोड़ने वाले, धूम्रपान करने वाले और कुपोषित लोगों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है।
वर्जन
विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने के लिए बजट मिल चुका है। चुनावों के चलते राशि वितरण को रोका गया है। जैसे ही आदेश मिलेंगे राशि जारी कर दी जाएगी।
डॉ. सीमा, जिला टीबी अधिकारी अंबाला