फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tata Ace collides with tree, 18 injured

Ambala News: टाटा ऐस पेड़ से टकराई, 18 घायल

Mon, 15 Apr 2024 03:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Tata Ace collides with tree, 18 injured
बराड़ा से एमएम मुलाना अस्पताल में रेफर हुए मरीज को ले जाते हुए परिजन
बराड़ा। अधोई गांव के निकट शाहबाद रोड पर श्रद्धालुओं से भरी एक टाटा एस गाड़ी का अचानक टायर फट गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में टाटा ऐस सवार करीब 18 श्रद्धालु चोटिल हो गए। बताया जाता है कि वह हिमाचल प्रदेश के त्रिलोकपुर में माता के दरबार में माथा टेकने के बाद वापस कैथल के सांगण गांव जा रहे थे। घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए बराड़ा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

ये हैं घायल
मोहित (20 वर्षीय), अनीता (34 वर्षीय), शीला (65 वर्षीय), महाबीर (42 वर्षीय), निशा (17 वर्षीय) को एमएम अस्पताल मुलाना में रेफर कर दिया था। वहीं, मंयक (10 वर्षीय), लक्ष्मी (50 वर्षीय), रेखा (30 वर्षीय), सोनिया (35 वर्षीय), विनोद (30 वर्षीय), सुषमा (25 वर्षीय), रामलाल (68 वर्षीय), मोनिका (15 वर्षीय), मेनपाल (36 वर्षीय) व अन्य बराड़ा सीएचसी में उपचाराधीन है। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। सूचना पाकर बराड़ा थाना प्रभारी गुलशन, सतीश कुमार, हवलदार कंवलजीत सिंह, संजीव कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हादसे में घायलों को सीएचसी बराड़ा में दाखिल कर लिया है और वो उपचाराधीन हैं। कुछ घायलों को एमएम अस्पताल मुलाना में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास भेज गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीरबल, सीएचसी बराड़ा

बराड़ा से एमएम मुलाना अस्पताल में रेफर हुए मरीज को ले जाते हुए परिजन

बराड़ा से एमएम मुलाना अस्पताल में रेफर हुए मरीज को ले जाते हुए परिजन

बराड़ा से एमएम मुलाना अस्पताल में रेफर हुए मरीज को ले जाते हुए परिजन

बराड़ा से एमएम मुलाना अस्पताल में रेफर हुए मरीज को ले जाते हुए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed