फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tanu topper in speech competition, Urmila is second

भाषण प्रतियोगिता में तनु अव्वल, उर्मिला रही द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tanu topper in speech competition, Urmila is second
अंबाला सिटी। एसए जैन महाविद्यालय में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन की शुरुआत सुबह योगाभ्यास से हुई। मंगलवार को शिविर में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका मूल विषय आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण रहा। प्रतियोगिता में तनु प्रथम स्थान, द्वितीय उर्मिला और तृतीय स्थान तनु ने प्राप्त किया। इससे पहले सुबह के सत्र में डॉ. आश्वंत गुप्ता ने कोविड महामारी के उपरांत आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते भारत पर विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि हम किस प्रकार स्वयं और भारत को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। इसके पश्चात डॉ. जीएस संधू ने ऐतिहासिक तथ्य पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि वीर शहीदों ने आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
विज्ञापन

दोपहर पश्चात के शिविर में संचार कौशल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें रितिका मदान ने बताया कि हम अपने संचार कौशल का किस प्रकार विकास कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने विजेता स्वयंसेवकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रशंसा पत्र दिए। इसके पश्चात शिविर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सायंकालीन सत्र में कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आभा बंसल, शिविर निदेशक डॉ. राजेश चौहान, डॉ. धर्मबीर, डॉ. नवलीन कौर, डॉ. सरोज रानी, डॉ. सिद्धांत, डॉ. गरिमा, प्रो. पूनम तथा डॉ. चिमन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed