फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tandoor worker dies of heart attack, police accused of pressure

Ambala News: तंदूर कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप

Fri, 13 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 13 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tandoor worker dies of heart attack, police accused of pressure
करनाल। शहर के अशोक नगर क्षेत्र में तंदूर पर काम करने वाले ब्रिजकिशोर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले पुलिस झगड़े के मामले में बेवजह उनके बेटे को थाने लेकर गई थी तभी से ब्रिजकिशोर तनाव में थे। वहीं, पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया था और मामले में कोई दबाव नहीं बनाया गया। परिजनों के अनुसार, ब्रिजकिशोर तंदूर पर काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जब पुलिस उनके बेटे को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी तो दो दिन बाद उसे छोड़ा गया लेकिन इस पूरी घटना से ब्रिजकिशोर काफी मानसिक तनाव में आ गए थे। परिवार का कहना है कि पुलिस ने बेटे का नाम मामले से निकालने के नाम पर ब्रिजकिशोर से पैसों की मांग भी की थी। इसी तनाव के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सभी आरोप गलत : थाना प्रभारी

सिटी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि एक झगड़े के मामले में ब्रिजकिशोर के बेटे को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच के दौरान उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा किसी प्रकार की अवैध मांग या दबाव बनाने के आरोप निराधार हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, ब्रिजकिशोर की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने पुलिस को सौंपा था
मृतक के बेटे आकाश ने बताया कि 2 फरवरी को पड़ोस में झगड़ा हो रहा था, जिसे देखने वह चला गया था। अफरा-तफरी मचने पर वह वहां से भाग गया लेकिन एक दुकानदार ने पकड़कर उसे पीटा व पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि थाने में भी उसे पीटा गया और पिता से कहा गया कि बेटे को छुड़ाना है तो पैसे देने होंगे। इसके बाद पिता ने किसी तरह पैसे देकर उसे छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed