फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Take a better test of EVMs, so that there is no problem

ईवीएम का बेहतर परीक्षण लें, ताकि परेशानी न हो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Take a better test of EVMs, so that there is no problem
नारायणगढ़। सभी पोलिंग पार्टियां चुनाव प्रक्रिया को आपसी तालमेल के साथ निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाए। नगर पालिका चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सलोनी शर्मा ने चुनाव को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर व पोलिंग स्टाफ के लिए आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ट्रेनिंग कार्यक्रम में पोलिंग स्टाफ को ईवीएम की कार्यप्रणाली व चुनाव प्रक्रिया संबंधी दस्तावेजों की आवश्यक जानकारी दी गई। यह ट्रेनिंग शिवालिक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ में आयोजित की गई।
विज्ञापन

सलोनी शर्मा ने कहा कि मतदान के दौरान पीओ व एपीओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए ड्यूटी में लापरवाही न करें। वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझें। उन्होंने कहा कि पीओ हैंडबुक में वे सारी हिदायतें व नियम लिखे हैं जिनकी जानकारी चुनाव करवाने वाले अधिकारी को होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी ईवीएम का बेहतर प्रशिक्षण लें, ताकि मतदान के दौरान कोई कठिनाई न आए। सभी अधिकारी पूरी पोल प्रक्रिया को सही प्रकार से समझें। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्रीराम गुप्ता, सुरेश गोयल, चन्द्र प्रकाश, लखमीर सिंह ने ईवीएम के संचालन आदि से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed