फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Systems crumble, officials did not see

व्यवस्थाएं चरमराई, अधिकारियों को नजर नहीं आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Systems crumble, officials did not see
अंबाला सिटी। बलदेव नगर के अंतर्गत आने वाली राज विहार, रामनगर व सुभाष नगर सहित विभिन्न कॉलोनियों के लोग नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बलदेव नगर क्षेत्र की कई कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। कर्मचारी सफाई के नाम पर मात्र लीपापोती कर रहे हैं। क्षेत्र की ज्यादातर नालियों में हमेशा गंदगी भरी रहती है। क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। वहीं, क्षेत्र की गलियों में सफाई न होने के कारण कूड़ा कर्कट इधर-उधर बिखरा रहता है। मेन नाले की सफाई व्यवस्था बेहाल हो चुकी है। उसमें करीब तीन फुट तक गाद जमी हुई है।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र की कुछ गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार के कीड़े देखने को मिल सकते हैं। क्षेत्र की कई गलियों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं है। जहां है वहां लाइटें खराब पड़ी हैं। संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन लाइटों को दुरुस्त करने के लिए शिकायत की जा चुकी है। लंबे समय से निगम प्रशासनिक अधिकारियों से मात्र आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन

शिकायत दी पर ठीक नहीं हुई लाइटें
लंबे समय से रिहायशी भवन के साथ लगती गली में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन लाइटें ठीक नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसविंद्र सिंह
कर्मचारी कर रहे लीपापोती
कॉलोनियों की ज्यादातर नालियों में गंदगी भरी रहती है। कर्मचारी सफाई के नाम पर लीपापोती कर रहे हैं। व्यवस्था को सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। नालियों से आने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं।
- गुरदर्शन सिंह
नाले में जमी गाद
बलदेव नगर क्षेत्र के बीच से एक मेन नाला गुजर रहा है। इसकी लंबे समय से सफाई नहीं की गई। वर्तमान स्थिति में मेन नाले के बीच करीब तीन फीट तक गाद जमी हुई है। इसकी सफाई होना बहुत जरूरी है।
- प्रवीन बाला
कर्मचारी कर रहे मनमर्जी
गलियों में कूड़ा करकट बिखरा हुआ है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को गलियों में झाड़ू लगाने के लिए कहा। वह अपनी मर्जी अनुसार काम कर रहे हैं।
-राधेश्याम
खाली प्लॉटों में उगी घास
रिहायशी भवनों के बीच प्लॉट खाली पड़े हुए हैं। इनमें जंगली घास उग गई है। इनमें विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं ने डेरा जमाया हुआ है। इस कारण आस-पड़ोस के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

- लोकनाक
बलदेव नगर क्षेत्र के स्थानीय लोगों की ओर से सफाई व्यवस्था के मामले में किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी इस मसले पर संबंधित सफाई कर्मचारियों से बातचीत की जाएगी। यदि इस मामले में कुछ खामियां पाई गई तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed