फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Synthetic track will be built in the Sports Modern Stadium of Baragarh

Ambala News: बड़ागढ़ के स्पोर्ट्स मॉडर्न स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Synthetic track will be built in the Sports Modern Stadium of Baragarh
शहजादपुर में बड़ागढ़ का मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम: संवाद
अंबाला। शहजादपुर के बड़ागढ़ स्पोर्ट्स मॉडर्न स्टेडियम में खेल को बढ़ावा देने के लिए कोच के साथ-साथ संसाधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं। यहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की फौज तैयार हो इसके लिए सिंथेटिक ट्रैक भी तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात होगी। हालांकि बजट कम होने के कारण यह सिंथेटिक ट्रैक केवल खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए ही होगा। इस पर बड़े मुकाबले या प्रतियोगिताएं नहीं करवाई जा सकेगी। यह ट्रैक मुख्य मैदान में चारों तरफ चार लेन का बनेगा। इसके बीच में अभी हॉकी के एस्ट्रोटर्फ बनाने का प्रावधान है। हालांकि इसकी घोषणा 20 जनवरी को होने वाले उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी द्वारा की जा सकती है। अभी तक इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं है। दरअसल, इसे फुटबॉल का मैदान उठाने की भी मांग उठ रही है। बाकायदा बड़ागढ़ की पंचायत ने फुटबॉल मैदान बनाने के लिए एक पत्र एसडीएम व जिला खेल अधिकारी राजबीर को भी दिया हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
बड़ागढ़ मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक भी तैयार करवाया जाएगा। इसमें खिलाड़ी केवल प्रैक्टिस कर सकेंगे। उद्घाटन 20 जनवरी को कबड्डी के इंटर जोनल टूर्नामेंट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed