{"_id":"65f0d4fbc1c3f5f76d06fe08","slug":"synthetic-track-facility-will-be-available-in-gandhi-maidan-ambala-news-c-36-1-amb1001-119753-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गांधी मैदान में मिलेगी सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गांधी मैदान में मिलेगी सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मैदान में साइक्लिंग के साथ धावक भी अभ्यास करते नजर आएंगे। इसके अलावा फुटबाल प्रेमियों के लिए भी यहां मैदान बनेगा। ऐसी योजना नगर परिषद की ओर से तैयार की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गांधी मैदान में जिस जगह पर साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, उसके साथ ही सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण भी किया जाएगा ताकि धावकों को इसका फायदा मिल सके। वहीं गांधी मैदान के मध्य में फुटबाल के लिए भी एक छोटा खेल मैदान बनाया जाएगा ताकि फुटबाल प्रेमियों को भी यहां सुविधा मिल सके। इस योजना को लेकर विभाग रुपरेखा तैयार कर रहा है ताकि गांधी मैदान में साइक्लिंग ट्रैक के साथ खाली जगह का भी सही तरीके से इस्तेमाल हो सके।
जल्द मिलेगी साइक्लिंग ट्रैक की सुविधा
गांधी मैदान में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इसका अधिकांश हिस्सा तैयार हो चुका है। अब इसे सजाने-संवारे का काम किया जा रहा है। इसके लिए लोहे की बड़ी-बड़ी जालियां लगाई जा रही हैं। इन पर फल-फूल रोपित करने की योजना है।
विज्ञापन
नहीं होंगे कार्यक्रम
प्राप्त जानकारी अनुसार साइक्लिंग ट्रैक के शुरु होते ही गांधी मैदान के अंदर पड़ी खाली जगह का इस्तेमाल वाणिज्यिक तौर पर बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा गांधी मैदान के चारों तरफ दीवार का निर्माण किया जा रहा है। दीवार के पूरा होते ही यहां गेट लगाए जाएंगे और फिर यहां किसी प्रकार के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं होगी।
वर्जन
गांधी मैदान में अभी साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य योजनाएं भी हैं, जिससे कि दूसरे खेलों के प्रेमियों को भी यहां सुविधाएं मिल सकें। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। पहले प्रस्ताव तैयार करके उच्चाधिकारियों को दिखाया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।