फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Swings arrived at Naurangrai Sarovar, devotees arranged boating

Ambala News: नौरंगराय सरोवर पर पहुंचे हिंडोले, श्रद्धालुओं ने कराया नौकाविहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Swings arrived at Naurangrai Sarovar, devotees arranged boating
अंबाला सिटी के मुख्य बाजार से निकलती भगवान वामन की पालकी। संवाद - फोटो : Archive
- मेले के अंतिम दिन दोपहर एक बजे पुरानी गुड़ मंडी पंडाल से निकली शोभायात्रा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। तीन दिवसीय भगवान वामन द्वादशी मेले का वीरवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन दोपहर एक बजे पुरानी गुड़ मंडी पंडाल से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा के साथ नौरंगराय सरोवर पर हिंडोले पहुंचे, जहां महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से नौकाविहार कराया। इस समारोह में ..... विशेष रूप से भाग लिया और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वामन भगवान के पांचों हिंडोलों को लेकर जब श्रद्धालु निकले, तो पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। जैसे ही मंडी से हिंडोले नौरंगराय सरोवर की ओर बढ़े, ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालु बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों पर नाचते-झूमते नजर आए। देर रात नौरंगराय सरोवर पहुंचने पर महाआरती की गई और सरोवर में भगवान वामन के हिंडोलों को जल परिक्रमा कराई गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


शिवजी और खाटू श्याम की झांकी रही आकर्षण
शोभायात्रा में देशभर से आए बैंडों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शिवजी के भक्तों और भगवान वामन के रूप में निकाली गई झांकियों ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस बार श्रीराम जी की झांकी पहली बार प्रदर्शित की गई, जिसे देखकर हर कोई भावविभोर हो उठा। इसके साथ ही श्री खाटू श्याम जी की झांकी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह हुआ स्वागत
शोभायात्रा गुड़ मंडी, तंदुरा बाजार, कोतवाली बाजार, सराफा बाजार, दाल बाजार, जैन बाजार, हलवाई बाजार, बाजार बस्ती राम, कुम्हार मोहल्ला और सिविल अस्पताल से होते हुए नौरंगराय तालाब पहुंची। शहर के विभिन्न बाजारों में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल, सह मेला संयोजक अरविंद लक्की मौजूद रहे।

अंबाला सिटी के मुख्य बाजार से निकलती भगवान वामन की पालकी। संवाद

अंबाला सिटी के मुख्य बाजार से निकलती भगवान वामन की पालकी। संवाद- फोटो : Archive

अंबाला सिटी के मुख्य बाजार से निकलती भगवान वामन की पालकी। संवाद

अंबाला सिटी के मुख्य बाजार से निकलती भगवान वामन की पालकी। संवाद- फोटो : Archive

अंबाला सिटी के मुख्य बाजार से निकलती भगवान वामन की पालकी। संवाद

अंबाला सिटी के मुख्य बाजार से निकलती भगवान वामन की पालकी। संवाद- फोटो : Archive

अंबाला सिटी के मुख्य बाजार से निकलती भगवान वामन की पालकी। संवाद

अंबाला सिटी के मुख्य बाजार से निकलती भगवान वामन की पालकी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed