{"_id":"68488dda413225e6b10102c1","slug":"swimming-pool-opened-with-the-help-of-one-coach-students-and-outsiders-will-swim-ambala-news-c-36-1-sknl1017-144243-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक कोच के सहारे खुला स्वीमिंग पूल, विद्यार्थी और बाहरी करेंगे तैराकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक कोच के सहारे खुला स्वीमिंग पूल, विद्यार्थी और बाहरी करेंगे तैराकी
विज्ञापन
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में अपने बच्चों को तैराकी करवाने के लिए लेकर पहुंची म
अंबाला। चिलचिलाती गर्मी में भले ही अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम का स्वीमिंग पूल खुलने पर राहत मिली हो, लेकिन आनन-फानन में विभाग की ओर से अपने स्तर पर इसके चलाना चुनौती बन गया है।
एक स्वीमिंग कोच के सहारे अभी पूल को खेल नर्सरी के अलावा निजी स्कूलों के खिलाड़ियों और पूरी तरह से तैराकी जानने वाले बाहरी लोगों के लिए खोला गया है।
जबकि नए तैराक प्रेमियों को अभी अस्थाई रूप से मिलने वाले नए स्टाफ के आने का इंतजार करना होगा। इसको लेकर उपायुक्त अंबाला के समक्ष फाइल भेजी जा चुकी है।
डीसी अंबाला छुट्टी पर होने के कारण इसका निर्णय बुधवार को उनके लौटने के बाद किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि तीन साल पहले शुरू हुए आल वेदर स्वीमिंग पूल में एक भी लाइफ गार्ड नहीं है जो आपातकालीन स्थिति में डूबते हुए बच्चे को सुरक्षा बाहर निकाल सके। जबकि खेल विभाग के बाद स्थाई रूप से लाइफ गार्ड रखने का प्रावधान ही नहीं है। केवल टेंडर जारी होने के बाद ठेकेदार ही स्टाफ रख सकता है।