{"_id":"67f82801f0d49d532f063fc3","slug":"swimming-lovers-are-not-getting-the-coolness-of-the-pool-ambala-news-c-36-1-sknl1017-140664-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तैराक प्रेमियों को नहीं मिल रही पूल की ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तैराक प्रेमियों को नहीं मिल रही पूल की ठंडक
विज्ञापन
अंबाला। चिलचिलाती गर्मी में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बावजूद जिलाभर में खेल विभाग के तीन स्वीमिंग पूल तैराक प्रेमियों को राहत नहीं दिलवा पा रहे हैं। स्थिति यह है कि अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम व शहजादपुर के बड़ागढ़ स्टेडियम के निविदा का इंतजार है, वहीं अंबाला सिटी के सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम पूल का निर्माण कार्य ही करीब छह साल से अटका पड़ा है।
मजबूरन तैराकी प्रेमियों को निजी पूल का सहारा लेना पड़ रहा है। जहां लोगों से मनमाने पैसे लिए जा रहे हैं। जबकि अंबाला कैंट के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के टेंडर को लेकर लोग खेल विभाग के चक्कर काट रहे हैं बावजूद उन्हें जल्द टेंडर जारी होने की बात बोलकर लौटाया जा रहा है। बता दें कि अंबाला कैंट के ऑल वेदर स्वीमिंग की निविदा 31 मार्च को समाप्त हो गई थी। ऐसे में केवल खिलाड़ी ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
सिटी पूल का 40 प्रतिशत काम अधूरा, बजट का अभाव
सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्वीमिंग पूल अभी भी निर्माणाधीन है। इस पूल का करीब 40 प्रतिशत काम यानी मोटर आदि पड़ा हुआ है। बजट के अभाव के कारण यह अटका पड़ा है। जबकि चेंजिंग रूम व शौचालयों का फाइनल टच पड़ा हुआ है। इस पूल की मुख्यमंत्री की तरफ से 2016 में घोषणा हुई थी। 25 अगस्त 2019 में इसका टेंडर हुआ था। ऐसे में पूल का निर्माण कार्य लंबे समय से कछुए की चाल चल रहा है।
विज्ञापन
बड़ागढ़ में पूल बनकर तैयार, विभाग को टेंडर का इंतजार
शहजादपुर के बड़ागढ स्पोर्ट्स मॉडर्न स्टेडियम में स्वीमिंग पूल इसी वर्ष तैयार हुआ है। इसका काम पूरा हो चुका है और ट्रायल भी लिया जा चुका है। अभी तक इसका टेंडर जारी नहीं हुआ है। ऐसे में आसपास के गांव के लोगों पूल को शुरू करने की गुहार लगा चुके हैं।
फोटो नंबर - 55
पिछले ठेकेदार या सरकारी कोच को दे जिम्मेदारी
ऑल वेदर स्वीमिंग पूल की निविदा जारी होने तक पिछले ठेकेदार या सरकारी कोच को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए, ताकि नियमित तौर पर तैराकी के लिए आने वाले इसका लाभ उठा सके। स्वीमिंग का यहीं सीजन होता है जब गर्मी से राहत मिलती है और इसी में आम लोगों के लिए पूल नहीं चलाया जा रहा है।
आकाश, तैराक प्रेमी, महेश नगर
फोटो नंबर - 56
होनी चाहिए वैकल्पिक व्यवस्था
इस गर्मी में स्वीमिंग पूल ही सहारा बनते हैं। खेल विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि खत्म होने से पहले ही टेंडर जारी होना चाहिए था। कई बार चक्कर काट चुके हैं लेकिन हर बार स्टेडियम के कर्मी जल्द निविदा होने की बात बोलकर लौटा देते हैं। खेल विभाग के अधिकारियों को इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
साहिल, तैराक प्रेमी अंबाला कैंट
ऑलवेदर स्वीमिंग पूल की निविदा का निर्णय अंबाला उपायुक्त द्वारा लिया जाना है। जल्द ही इसे शुरू करवाया जाएगा। सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम सेक्टर-10 के पूल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। जबकि शहजादपुर के बड़ागढ पूल का टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा।
राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला