फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Swimming championship will start today

स्विमिंग चैंपियनशिप का आज होगा आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Swimming championship will start today
छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आज यानी 15 अक्तूबर से स्टेट लेवल चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है। 18 अक्टूबर तक चलने वाली 3 दिवसीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर ओपन स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में प्रदेशभर के 600 तैराक हिस्सा लेंगे। पहली बार स्टेट लेवल चैंपियनशिप में 50 मीटर पुल पर पहली बार टच पैड इस्तेमाल किया जाएगा, जो टच करते ही मिली सेकेंड तक का रिकॉर्ड बताएगा। इसके साथ-साथ वाटर पोलो मैच आयोजित किए जाएंगे। इस चैंपियनशिप में खेल विभाग द्वारा 35 से ज्यादा टेक्निकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर स्वीमिंग में तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। स्विमिंग कोच राम ने बताया कि 39वीं सब सीनियर हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में अलग-अलग आयु वर्ग के तैराक हिस्सा लेंगे। तैराकों के 5 आयु वर्ग में ग्रुप बनाए गए हैं। जूनियर चैंपियनशिप के लिए ग्रुप-1 बनाया गया, जिसमें 15 से 17 साल के तैराक, ग्रुप-2 में 12 से 14 साल के तैराक हिस्सा लेंगे। वहीं, सब जूनियर के ग्रुप-3 में 10 से 11 साल, ग्रुप-4 में 8 से 9 साल व ग्रुप-5 में 6 से 7 साल के तैराक हिस्सा लेंगे। सीनियर वर्ग के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। इसके अलावा ग्रुप वन और टू में 50, 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता, 50, 100, 200 मीटर की लैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक व बटर फ्लाई इवेंट होंगे। 200 मीटर की इंडिविजुअल मेडले, 4 गुना 100 फ्रीस्टाइल रिले, 4 गुना 100 मेडले रिले इवेंट होंगे। ग्रुप थ्री, फोर व फाइव में 50, 100 व 200 मीटर फ्री स्टाइल, 50 व 100 मीटर बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक व बटरफ्लाई इवेंट होंगे। 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले 4 गुना 50 मीटर फ्री स्टाइल व मेडले रिले इवेंट होंगे।
विज्ञापन

जींद के गांव रामराय निवासी 11 वर्षीय निहारिका ने शुक्रवार को ही स्टेडियम में पहुंचकर ऑल वैदक स्वीमिंग में अपना अभ्यास किया। पिछले 4 साल से तैराकी कर रही है और उड़ीसा में हुई नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं। निहारिका के बड़े भाई तरुण भी तैराक हैं। दोनों बहन-भाइयों ने गांव के तलाब में तैराकी सीखी है। निहारिका ने बताया कि उसके पिता कुलदीप सिंह टेलर हैं। उन्हीं की बदौलत वे अपनी लाइफ बनाने में जुटे हुए हैं। निहारिका बताती हैं कि वह 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस चैम्पियनशिप में उनका मेडल पक्का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में 50, 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर की फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता, 50,100,200 मीटर की बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक व बटरफ्लाई इवेंट होंगे। 200 मीटर की इंडिविजुअल मेडले 4 गुना 100 फ्रीस्टाइल रिले, 4 गुना 100 मेडले रिले व 4 गुना 50 मीटर के फ्रीस्टाइल इवेंट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed