फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Swimmer Sagar Kalkal won three gold medals

Ambala News: तैराक सागर कलकल ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Swimmer Sagar Kalkal won three gold medals
तैराक सागर को पुरस्कृत करते प्रिंसिपल डॉ रोहित दत्त व विभागाध्यक्ष बृजेश गुप्ता। कॉलेज - फोटो : Archive
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के तैराक सागर कलकल ने 21वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। जिला तैराकी संघ द्वारा वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में सागर ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता के ग्रुप-1 ए वर्ग में खेलते हुए सागर ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की तीनों प्रमुख स्पर्धाओं में शानदार गति और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन तीनों मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने कुल तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उनके इस असाधारण और निरंतर शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित बेस्ट स्विमर के खिताब से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

सागर की इस ऐतिहासिक सफलता पर कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास का माहौल है। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेता तैराक को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सागर अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी कॉलेज तथा जिले का नाम रोशन करेंगे। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने भी सागर की सफलता की सराहना करते हुए इसे उनकी अनुशासित जीवनशैली और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed