{"_id":"2233e8794625fd214d842a17bb82a1ce","slug":"supritendent-caught-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार की रिश्वत लेता सुपरिंटेंडेंट काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार की रिश्वत लेता सुपरिंटेंडेंट काबू
अंबाला
Updated Thu, 17 Oct 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला रेल मंडल के कामर्शियल ब्रांच में बतौर आफिस सुपरिंटेंडेंट तैनात वीके श्रीवास्तव को सीबीआई ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया है।
बताया जाता है कि इस अधिकारी ने चंडीगढ़ की फ्रेंड्स एसोसिएट्स के करीब ढाई लाख रुपये के बिल पास करवाने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी।
बताया जाता है कि उक्त अधिकारी ने पहले बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन मामला पांच हजार रुपये में तय हो गया। बुधवार को फर्म के पदाधिकारी रिश्वत की राशि लेकर डीआरम कांप्लेक्स स्थित अधिकारी के आवास पर पहुंचे।
इस दौरान फर्म अधिकारियों ने रिश्वत की रकम उक्त सुपरिटेडेंट को दे दी। इसी दौरान फर्म के पदाधिकारियों ने सीबीआई की टीम को इशारा कर दिया और सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को लगी तो अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने अधिकारी के कार्यालय और आवास की छानबीन की और कुछ कागजात भी हासिल किए हैं।