फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Supporters of the independent candidate were enraged when the processions were taken out at Kalka Chowk.

Ambala News: कालका चौक पर लड़ियां उतारने पर भड़के आजाद प्रत्याशी के समर्थक

Fri, 08 May 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 08 May 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Supporters of the independent candidate were enraged when the processions were taken out at Kalka Chowk.
कालका चौक पर आजाद प्रत्याशी की जमीन पर पड़ी प्रचार सामग्री। वीडियो ग्रैब
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में मेयर पद की आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी के देर रात्रि प्रचार सामग्री उतारने का मामला ने तूल पकड़ लिया है। अपने आप को नगर निगम के कर्मचारी बताने वाले कुछ युवक आजाद प्रत्याशी की पूजा साड़ी कॉम्पलेक्स के पास कालका चौक पर लगी लड़ियां उतार रहे थे। इसी दौरान प्रत्याशी के समर्थकों ने कर्मचारियों को रोक लिया। उनसे आदेश और आईडी कार्ड पूछा तो वह उनके पास नहीं था। ऐसे में प्रत्याशी के समर्थकों ने युवकों को पकड़ लिया। जिस स्थल पर यह विवाद हो रहा था वहां पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इस वीडियो में पुलिस के अधिकारियों से आजाद प्रत्याशी के समर्थकों की बहस होती दिख रही है। समर्थक नगर निगम कर्मचारियों से आदेश और आईडी कार्ड पूछ रहे हैं मगर कर्मचारियों के पास कार्ड नहीं थे। ऐसे में पुलिस युवकों को छोड़ने की बात कहती है तो समर्थक भड़क जाते हैं। गौरतलब है कि नगर निगम की टीम पर लगातार आजाद प्रत्याशी के पोस्टर उतारने के आरोप लगा रहे हैं। आजाद प्रत्याशी के पति विजय चौधरी ने कहा कि तीन दिन से लगातार होर्डिंग फाड़े जा रहे हैं। वीरवार को भी कई इलाकों में होर्डिंग फाड़कर जला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को धमकाया जा रहा है।

कालका चौक पर आजाद प्रत्याशी की जमीन पर पड़ी प्रचार सामग्री। वीडियो ग्रैब

कालका चौक पर आजाद प्रत्याशी की जमीन पर पड़ी प्रचार सामग्री। वीडियो ग्रैब

कालका चौक पर आजाद प्रत्याशी की जमीन पर पड़ी प्रचार सामग्री। वीडियो ग्रैब

कालका चौक पर आजाद प्रत्याशी की जमीन पर पड़ी प्रचार सामग्री। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed