फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Summer special trains will run between New Delhi to Katra and Udhampur

Ambala News: नई दिल्ली से कटरा व उधमपुर के बीच चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Summer special trains will run between New Delhi to Katra and Udhampur
अंबाला। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है जो नई दिल्ली से कटरा और उधमपुर के बीच चलेगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेनों के संबंध मेंं जानकारी रेलवे की वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 139 पर ले सकते हैं। इन ट्रेनों में फिलहाल कंफर्म टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है। यात्री अगर उक्त मार्ग पर सफर करना चाहते हैं तो यह स्पेशल ट्रेनें उनके लिए अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर-04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल दो जून से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन तीन जून से एक जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वातानुकूलित श्रेणी के कोच वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जं., अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली -ऊधमपुर
ट्र्रेन नंबर-04075 नई दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल एक जून से 29 जून तक प्रत्येक वीरवार को चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 10.55 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04076 उधमपुर-नई दिल्ली स्पेशल दो जून से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। उधमपुर से ट्रेन शाम सात बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के कोच वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जं. , अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट तथा जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी ।
------------
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल
ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल तीन जून से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल चार जून से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से ट्रेन शाम को 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के कोच वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed