फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Summer, diarrhea spread in the city

गर्मी का सितम, शहर में फैला डायरिया

Mon, 09 Jun 2014 12:11 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्ूयरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 09 Jun 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Summer, diarrhea spread in the city
सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने जिले के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ने लगा है। हफ्ते भर में कैंट और शहर में बीमारों की संख्या बढ़ गई है। इनमें से अधिकतर मरीज डायरिया से ग्रस्त है, जबकि बेचैनी, हाई ब्लड प्रेशर, हीट स्ट्रोक और बुखार की शिकायतों वाले मरीज ही सबसे ज्यादा है। सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक, प्राथमिक व सामुदायिक चिकित्सा केंद्र इन दिनों ऐसे ही मरीजों से भरे हैं। गर्मी की वजह से लगातार बिगड़ रही लोगों की सेहत को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी बेहद चिंतित हैं। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सिटी अस्पताल में डायरिया के दर्जनों केस
एक जून से आठ जून तक शहर के विभिन्न इलाकों से डायरिया के  70 केस अस्पतालों में पहुंच  चुके हैं। इन लोगों में सुभाष अंबाला शहर, निष्ठा विवेक विहार, चंद्रकला सेक्टर-8 झुग्गियां, किशोर इंद्रपुरी सत्या हाउसिंग बोर्ड, रीना प्रताप नगर अंबाला शहर, हन्नी गुलाब मंडी कैंट, दौलत सिंह अंबाला शहर, इशना गांव बलाना, जसवंत मोची मंडी कैंट, रविंद्र जोगीवाड़ा, जगपाल नन्हेड़ा, अनु बाजार बस्ती राम अंबाला शहर, शांति हाउसिंग बोर्ड, अंजलि वाल्मीकि नगर, रविंद्र राम नगर, राहुल जींद हाउस, वरुण काजीवाड़ा, जगदीश सौंटा, आरव ककड़ौली, लज्जा राम अंबा विहार, करन गोवर्धन नगर, संतोष नाहन हाउस, गोविंद अंबाला, शम्मी सेक्टर-1, हरिकृष्ण प्रताप नगर, लवीरा छोटी सब्जी मंडी, दिवांश काजीवाड़ा, अनमोल बादशाही बाग, पूजा मोची मंडी, देव लक्ष्मीनगर, अभय लालडू, नैंसी नारायणगढ़, नुपुर जंडली, मोतिया रानी काजीवाड़ा, रावत राम कसौली मोहाली, पूनम अंबाला कैंट, मनदीप रामगढ़ माजरा कैंट, मनप्रीत गीता नगरी, शैल कैथ माजरी, प्रतिभा कबीर नगर सैंट्रल जेल, आदि सेक्टर-8 अतिक्शा राजा पार्क कैंट, डिंपल जंबो माजरा, करतार चंद नया बाजार, प्रवीन मंगला कॉलोनी अंबाला शहर, राजरानी मानव चौंक, सुनीता रानी, हरि पैलेस, हरप्रीत कच्चा ठाकुर, वीर प्रकाश कैथ माजरी, रेखा लक्ष्मी नगर, सिमरन बादशाही बाग, किराना राम काजीवाड़ा, दीवान चंद हीरा नगर, राजकुमार रामपुरा मोहल्ला, बलदेव रणजीत नगर, अंकिता जसमीत नगर, चिंकू ठरवा, आदित्य सेक्टर-7 लवन्या रेलवे रोड, कु नाल अंबाला शहर, बलजीत कुम्हार मोहल्ला, संजू बलदेव नगर, अजमेरो ननहेड़ा, रोहन जंडली, चेतन पटेल नगर, समीर गांधी कालोनी, आर्यमन प्रताप नगर डायरिया से ग्रस्त है।
विज्ञापन


तीन दिन तक राहत के आसार नहीं
रविवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिन में तापमान 45 डिग्री के आसपास ही रहेगा। लू के थपेड़े और अधिक होंगे, जबकि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। आने वाले तीन दिन में राहत के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार
सिविल अस्पतालों में ही नहीं, बल्कि प्राइवेट अस्पतालों व क्लीनिकों में भी डायरिया ग्रस्त मरीजों की भरमार है। डा. संजीव कौशिक के अनुसार हर प्राइवेट क्लीनिकों पर इस वक्त रोजाना औसतन 40 से 50 मरीज उल्टी, दस्त, बुखार व बैचेनी के ही पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार इस वक्त गर्मी लोगों की सेहत पर काफी भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed