फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   suicide

मुझसे अशोक वालिया ने लिए थे 1.30 लाख रुपये, सुसाइड नोट लिख दर्जी ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
suicide
नारायणगढ़ (अंबाला)। मैं मंजीत सिंह आत्महत्या कर रहा हूं। क्योंकि मैंने पिछले साल 1 लाख तीस हजार रुपये दिये थे। वो मेरे वापस नहीं दे रहा है। उसने यह रुपये एक साल के लिए मुझसे लिए थे। वो कह रहा है मैं 5 महीने में दूंगा। उसका नाम है अशोक वालिया। नारायणगढ़ का है और पीएनबी के सामने वह दुकान किया करता था। कुछ इसी तरह का सुसाइड नोट लिखकर गांव कुराली के 42 वर्षीय मंजीत सिंह ने संदिग्ध परिस्थतियों में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अशोक वालिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की हालत खराब होने के बाद जब परिजनों ने कमरा खंगाला तो बेड पर तकिए के नीचे से सुसाइड नोट बरामद हुआ। हालांकि मंजीत की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई या किसी अन्य कारण से इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलासा होगा।
विज्ञापन

6 महीने से परेशान था मंजीत
मनफूल सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उसका भाई मंजीत पिछले छह माह से परेशान था। मनफूल ने कहा कि जब उसने मंजीत से पूछा था तो उसने बताया था कि लॉकडाउन के कारण काम भी नहीं है और मैंने एक साल पहले एक लाख 30 हजार रुपये पीएनबी के सामने अशोक वालिया नारायणगढ़ दुकानदार को दिये थे। एक साल बीतने पर मैं उससे राशि मांगता हूं तो कहता है कि पांच महीने के बाद दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed