फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suhagins open their fast by seeing the moon

चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Suhagins open their fast by seeing the moon
अंबाला। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। रात करीब साढ़े आठ बजे निकले चांद को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने व्रत पूर्ण किया और भगवान से पति के दीर्घायु की कामना की। इस व्रत को लेकर महिलाओं में दिनभर खूब उत्साह दिखाई दिया। महिलाएं खूब सज-धज कर तैयार हुई और हाथों पर मेहंदी रचाते हुए विभिन्न गानों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए इस पर्व का आनंद उठाया। शाम को एक महिलाओं ने समूह में एक दूसरे को थाली बांटते हुए और कथा सुनते हुए मां करवा के सक्षम माथा टेका। शाम सात बजे से ही महिलाओं द्वारा चांद के उदय होने का इंतजार शुरू हो गया है। इसके बाद करीब जैसे ही साढ़े आठ बजे चांद का दीदार हुआ हुआ तो महिलाएं घरों की छत पर पहुंची और चंद्र देव को अर्घ्य देते हुए पूरी विधि विधान के साथ प्रार्थना करते हुए करवा चौथ के व्रत को पूर्ण किया। इसके बाद विभिन्न खाने के रेस्त्रां व अन्य जगहों पर काफी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

उड़ान क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया करवा चौथ का त्योहार
उड़ान क्लब न्यू रामनगर छावनी ने करवा चौथ का पर्व बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया। क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट आरती सहगल ने बताया कि करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। चांद के दर्शन कर उसे अर्घ्य देकर ही कुछ ग्रहण करती हैं। महिलाओं ने गणेश के भजन गाए। गौरी मैया की कथा की और कृपया करने के उपरांत फन गेम्स डांस रैंपवॉक किया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट नीलम शर्मा, इवेंट मैनेजर मीनू गोयल, सिम्मी जैन, डोली टंडन, स्वीटी गोस्वामी, प्रीति मक्कड़, रूपाक्षी भोला, सोनिया सेठ, प्रिया चौहान, बलविंदर कोर आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना में मनाया करवा चौथ का त्योहार
महिला थाना सिटी में भी करवा चौथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएचओ सतविंद्र कौर व अन्य महिला पुलिस कर्मचारियों ने इस त्योहार को मनाया। वहीं मुख्य रूप से पहुंची लतिका महंत ने आयोजन में भाग लिया।
करवा थीम पर रखे खेल
अंबाला। जेसीआई अंबाला नेक्स्टजेन लीडर्स ने करवा चौथ का त्योहार दीदार-ए-चांद मनाया। चार्टर प्रधान जेसी सुमित अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ की थीम को ध्यान में रखते हुए कई गेम्स रखी गई। फर्स्ट लेडी जेसी शिवानी अग्रवाल ने इस प्रोजेक्ट की बागडोर संभालते हुए चार चांद लगा दिए। प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी दिव्या बंसल ने बताया कि करवा चौथ के इन गेम्स में विभिन्न खेलों के हिसाब से महिलाओं को सम्मानित किया। मिस दीदार ए चांद जेसी रेट रूही लंबा, मिस हवा हवाई जेसीरेट रूचि बजाज, मिस परम सुंदरी जेसीरेट शीना खट्टर और मिस मल्लिका ए हुस्न जेसीरेट कनिका जैन बनी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसीरेट वैशाली अग्रवाल और जेसीरेट सल्लवी जैन ने मंच का कार्यभार बखूबी संभाला। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में वेणु अग्रवाल मौजूद रही। गेस्ट ऑफ ऑनर के रुप में नीति गर्ग और गरिमा अग्रवाल मौजूद रही। संवाद
दयाल बाग में हुई मेहंदी प्रतियोगिता
अंबाला। दयाल बाग, भरत, नगर सुधार सभा की तरफ से करवा चौथ पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मेहंदी नक्काशी प्रतियोगिता में महिलाओं ने भाग लिया। वहीं शाम के समय पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

महिलाओं ने खेल खेलकर की मस्ती
अंबाला। भारत विकास परिषद एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय कार्य कर रही है। अपने इन्हीं प्रयासों की कड़ी में महर्षि दयानंद शाखा शहर की महिला शक्ति ने करवा चौथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें परिषद की 35 महिलाओं ने भाग लिया। फन्नी गेम्स, डांस व तम्बोला जैसे मनोरंजक खेल खेल कर सभी ने इस अवसर पर खूब मस्ती की और आनंद लिया। सभी पूर्व महिला प्रमुखों ने दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम आरंभ किया। मेहंदी लगे हाथों और पारंपरिक परिधानों में सभी महिलाएं बहुत सुंदर लग रही थी। समय प्रतिबद्धता के लिए गीतू सिंगल व यति गुप्ता विजेता रही। लकी लेडी का इनाम मीना गर्ग, गीता मेहंदीरत्ता, रजनी जैन, सरोज अग्रवाल, राशि अग्रवाल व तुष्टि ने जीता। इस कार्यक्रम की प्रकल्प प्रमुख मीना गर्ग, इंदु खन्ना, शिवानी जिंदल व रचना गुप्ता रही। इस दौरान कार्यक्रम में अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed