फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sugar mill will start functioning from November 21, assurance received

Ambala News: 21 नवंबर से चलेगी शुगर मिल, मिला आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill will start functioning from November 21, assurance received
शहजादपुर। भारतीय किसान यूनियन भगत सिंह के किसान नेताओं ने शनिवार को नारायणगढ़ शुगर मिल के प्रशासन से मुलाकात की और शुगर मिल को शुरू होने में देरी का कारण जानने की कोशिश की। किसान नेताओं ने शुगर मिल प्रशासन को शुगर मिल देरी से शुरू होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया की शुगर मिल के देरी से चलने से किसान की गेहूं की बुवाई में देरी होगी और इसका खामियाजा आने वाले समय में किसानों को भुगतना पड़ेगा। गन्ने के लिए श्रमिक का खर्च भी किसानों को उठाना पड़ रहा है, इस वजह से किसानों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने शुगर मिल प्रशासन से गन्ने के भुगतान की भी बात की, लेकिन इस मसले पर किसान नाखुश नजर आए। यूनियन के विक्रम राणा ने बताया कि उन्होंने शुगर मिल प्रशासन के सामने अपने मांगे रखी हैं व मिल प्रशासन से आग्रह किया कि वह शुगर मिल 18 नवंबर से शुरू करें, पर मिल प्रशासन ने उनकी मांगों को खारिज कर दिया। शुगर मिल की तरफ प्रशासनिक अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि नारायणगढ़ शुगर मिल 21 नवंबर से शुरू हो जाएगी। देरी का कारण उन्होंने शुगर मिल की मरम्मत का कार्य पूरा न होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed