फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sudden explosion in cloth market in Ambala, woman badly burnt; referred to PGI Chandigarh

Ambala: कपड़ा मार्केट में अचानक हुआ धमाका, महिला बुरी तरह झुलसी; गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Sat, 24 Aug 2024 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Aug 2024 11:33 AM IST
सार

स्थानीय लागों ने बताया कि कपड़ा मार्केट के पास जिस जगह धमाका हुआ है वहां पर अक्सर कचरा पड़ा रहता है। 35 वर्षीय महिला सुबह 10 बजे करीब यहां पर किसी कार्य से आई थी। तब धमाके की आवाज आई। जब स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो महिला के शरीर में आग लगी हुई थी।

विज्ञापन
Sudden explosion in cloth market in Ambala, woman badly burnt; referred to PGI Chandigarh
अंबाला पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला सिटी की प्रतिष्ठित कपड़ा मार्केट के पास एक खाली स्थान पर धमाका हो गया। जिसमें एक महिला झुलस गई। महिला को यहां से स्थानीय लेागों ने शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर देखते हुए महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई जो मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन


स्थानीय लागों ने बताया कि कपड़ा मार्केट के पास जिस जगह धमाका हुआ है वहां पर अक्सर कचरा पड़ा रहता है। 35 वर्षीय महिला सुबह 10 बजे करीब यहां पर किसी कार्य से आई थी। तब धमाके की आवाज आई। जब स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो महिला के शरीर में आग लगी हुई थी। आग को बुझाने के बाद महिला को एंबुलेंस बुलाकर नागरिक अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी दी है। बताया जाता है कि महिला शहर के स्वामीया मोहल्ला की रहने वाली है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है अौर पता लगा रही है कि किस प्रकार से घटना घटित हुई । महिला को चंडीगढ़ पीजीआई उपचार के लिए भेज दिया गया है। चिकित्सकों की मानें तो महिला लगभग 80 प्रतिशत झुलस गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed