फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Success mantras given to children in counseling

Ambala News: काउंसलिंग में बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

Fri, 13 Dec 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 13 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Success mantras given to children in counseling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ज्ञान दान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके कॅरिअर, कॉलेज में चयन और उनके लक्ष्य के बारे में प्रश्न पूछे और अपनी पढ़ाई को लेकर भी अनुभव सांझा किया।

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि पहले हमें खुद के बारे में जानना है कि किस क्षेत्र में जाना है, उसके लिए कौन सी परीक्षा पास करनी है, परीक्षा के लिए कौन से कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करनी है। स्वयं जागरूक होकर बाकी चीजों को देखते हुए अपने दिमाग और मन से फैसला लेना है। तभी हम अपने जीवन रूपी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। वहीं, इससे पूर्व उनके पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


निरंतर प्रयास करना भी जरूरी : इसी तरह शहर बलदेव नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भी यह कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपने एक दिन में पूरे नहीं होते, उनके लिए निरंतर प्रयास करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॅरिअर काउंसलिंग चार्ट भरा : अंत में जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार ने उपायुक्त को बताया कि जिले के 155 स्कूलों के विद्यार्थियों ने कॅरिअर काउंसलिंग चार्ट को भरा है। विद्यार्थियों की ओर से मांग रखी गई है कि वे इस चार्ट को अपने घर ले जाएं ताकि इसके माध्यम से संपूर्ण जानकारी ले सकें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुरिंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।

अपनी रुचि को पहचानें

उपायुक्त ने कहा कि पहले खुद से पूछें क्या अच्छा कर सकते हैं, अपने कॅरिअर के बारे में जानकारी हासिल करें। अपनी दिलचस्पी के हिसाब से कॅरिअर चुनें। अपने बारे में जानने का सबसे अच्छा तरीका है, आइने के आगे खड़ा होकर खुद से सवाल करें। उन्होंने कहा कि समय बदला है, सोच बदली है, इन सबको ध्यान में रखते हुए हमें अपने मां-बाप के सपनों को भी पूरा करना है।


विशेषज्ञों से लें सलाह

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को बताया कि उन्होंने 12वीं की परीक्षा नॉन मेडिकल से उत्तीर्ण की है। उसके बाद इंजीनियरिंग के लिए आईआईटी मद्रास से शिक्षा ग्रहण की। शिक्षा ग्रहण करने से पहले अपने माता-पिता व अन्य विशेषज्ञों से भी चर्चा की कि इंजीनियरिंग करने से किस क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की जा सकती है और आगे क्या कॅरिअर बनेगा। उन्होंने बताया कि आज तकनीकी युग है, इसका प्रयोग कर जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed