फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Success can be achieved by following the path of non-violence and truth

अहिंसा और सत्य के रास्ते पर चलकर हासिल कर सकते हैं सफलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Success can be achieved by following the path of non-violence and truth
अंबाला सिटी। अंग्रेजों के चंगुल से देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। देश को आजाद करवाने के लिए अहिंसा और सत्य के रास्ते पर चले महात्मा गांधी आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। देश को आजाद करवाने के लिए चले आंदोलनों के दौरान उन्होंने कई अहम बातें कही। जिनका छात्र आज भी अनुसरण कर रहे हैं। उनके द्वारा कहे गए शब्दों को युवा आज भी अपने जीवन में अपनाकर प्रेरणा ले रहे हैं। युवाओं का कहना है कि अहिंसा और सत्य के रास्ते पर चलते हुए हम सफलता हासिल कर सकते हैं। महात्मा गांधी की कौन सी सीख आज युवाओं के जीवन में सफल होने का संदेश दे रही है, उसी संबंध में अमर उजाला टीम ने युवाओं से बात की।
विज्ञापन

महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए भारत को आजाद करवाया था। यह अहिंसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। आज युवाओं को इसी से सीख लेनी चाहिए और हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए। अगर हम अहिंसा के रास्ते पर चलते हैं तो सामने वाला स्वयं ही झुक जाएगा।
विज्ञापन

-अमित
महात्मा गांधी ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई राह दिखाई हैं। उनमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी पर निर्भर रहे बिना अपना काम खुद करो। सभी को जीवन में सफल होने के लिए इस संदेश को अपने जीवन में लाना ही पड़ेगा। यही संदेश हमें जीवन में सफल होने का रास्ता दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रिया तिवारी
महात्मा गांधी ने हमेशा सभी को सत्य की राह पर चलने का संदेश दिया है। हमें भी महात्मा गांधी द्वारा दिखाए इस रास्ते पर चलते हुए हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने एक सीख दी है कि चाहे कोई भी परिस्थिति क्यों न हो हमें सत्य का साथ नहीं छोड़ना है।
- दीक्षा
महात्मा गांधी द्वारा दी गई एक सीख हमें हमेशा स्वस्थ रहने का मार्ग दिखाती है। वह है सादा खाना, उचित मात्रा में खाना। इस रास्ते पर चलते हुए हम हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। इसी मार्ग पर चलते हुए महात्मा गांधी ने सभी को सही राह दिखाई और हमेशा स्वस्थ रहते हुए देश की आजादी तक संघर्ष किया।
- सुुमित
किसी भी बात को कहने से पहले उसे खुद पर अमल करना चाहिए और महात्मा गांधी जो भी बात कहते थे, वह स्वयं उसे खुद पर लागू करते थे। उसके बाद किसी दूसरे को कहते थे। यही कारण था कि उनका इतना ज्यादा प्रभाव था और हर कोई उनकी बात मानता था।

- अरूणीश
महात्मा गांधी का कहना था कि आपका शरीर चाहे जैसा भी हो मन मजबूत होना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो शरीर से तो कमजोर हैं, मगर उनका मन और दिमाग इतना मजबूत है कि वह स्वस्थ व्यक्तियों से भी बहुत अधिक आगे हैं। हमें भी अपने मन को मजबूत रखना चाहिए।
- शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed