फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Subhash Park will be maintained for Rs 98 lakh and 25 other parks will be maintained for Rs 46 lakh

Ambala News: सुभाष पार्क का 98 लाख तो 25 अन्य पार्काें का 46 लाख से होगा रखरखाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Subhash Park will be maintained for Rs 98 lakh and 25 other parks will be maintained for Rs 46 lakh
अंबाला छावनी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में टूटे हुए झूले। संवाद
अंबाला। अंबाला छावनी के सबसे बड़े सुभाष पार्क का रखरखाव 98 लाख रुपये से होगा। नगर परिषद ने दो साल के लिए ठेका जारी किया है। इसके अलावा 25 पार्काेें की साफ-सफाई पर 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद ने पार्काें की सफाई से संबंधित निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं कि इंदिरा पार्क सहित रिहायशी क्षेत्रों में खुले पार्काें की दुर्दशा हो रही है। यहां गंदगी का आलम है तो झूले टूट चुके हैं। पार्क में लगाए गए बेंच भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पार्क में घास उगी है और इसमें जहरीले कीड़े-मकौड़े पैदा हो रहे हैं। इससे पार्क आने वाले बच्चों, बुजुर्गाें व महिलाओं में डर का माहौल व्याप्त हो रहा है। इसलिए नगर परिषद ने प्राथमिक चरण में 25 पार्काें को दुरुस्त करने की कार्यवाही आरंभ की है।
विज्ञापन

इन पार्काें के सुधरेंगे हालात
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 30 में स्थित इंदिरा पार्क, हाउसिंग बोर्ड में साई पार्क, हाउसिंग बोर्ड पार्क, पुलिस चौकी के नजदीक हाउसिंग बोर्ड में पार्क,गांधी पार्क, वाटर टैंक के पास पार्क, नेहरू पार्क, वार्ड 24 सुभाष कॉलोनी में लाल मंदिर के पास पार्क, पतंजलि पार्क, वार्ड 27 लालकुर्ती बाजार में पार्क, वार्ड 27 क्रॉस रोड 12 आंबेडकर पार्क, वार्ड 30 ईदगाह रोड मच्छी मोहल्ला पार्क, वार्ड 30 साई अस्पताल ग्वाल मंडी के पास पार्क, वार्ड 23 कुम्हार मंडी का पार्क, वार्ड 26 दीना की मंडी का पार्क, वार्ड 24 ट्रिब्यून कॉलोनी पार्क,वार्ड 2 डिफेंस कॉलोनी पार्क, वार्ड 9 अजीत नगर पार्क, वार्ड 23 राम किशन कॉलोनी पार्क, वार्ड 23 शास्त्री कॉलोनी पार्क, वार्ड 10 सामुदायिक केंद्र के पास पार्क, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक केंद्र का पार्क, वार्ड 12 ग्रीन पार्क कॉलोनी का पार्क, वार्ड 17 पालम विहार पार्क, वार्ड 31 बीसी बाजार पार्क, वार्ड 10 मुख्य रोड सरसेहड़ी पार्क, वार्ड नंबर 12 करधान पार्क और वार्ड नंबर 10 में रामपुर गांव का पार्क शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी ये हैं हालात
सुभाष पार्क का ठेका बेशक जारी हो गया है। लेकिन पार्क में लगी लाइटें टूट चुकी हैं। वहीं व्यायाम के लिए लगाए गए उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बच्चों के झूले भी कंडम हो गए हैं। वहीं पार्क में कुछ जगह पर गंदगी का आलम है। पार्क में कुत्तों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा पानी निकासी के भी उचित प्रबंध न होने से बारिश के दिनों में यहां बदबू का आलम रहता है। इसके अलावा झील की सफाई न होना भी पार्क आने वाले लोगों के लिए एक बड़ी समस्या है क्योंकि झील के कई हिस्सों में काई जमी हुई है।
निगम आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई शुरू
निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर परिषद ने अंबाला छावनी के पार्काें को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है ताकि यहां आने वाले लोगाें को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। मौजूद समय में अधिकांश पार्काें की दशा काफी खराब हो चुकी है। अगर जल्द ही इनका सुधार न हुआ तो ये पार्क बदहाल हो जाएंगे और फिर इन्हें सुधारने में काफी पैसा खर्च होगा।

वर्जन

सुभाष पार्क के रख-रखाव का ठेका 98 लाख में दो साल के लिए दिया गया है ताकि यहां की व्यवस्थाओं को सुधार जा सके। टूटी लाइटों की जगह नई लाइटें लगाने और खराब हो चुके उपकरणों को भी बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी। इसके अलावा अंबाला छावनी के 46 अन्य पार्काें को दुरुस्त किया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed