{"_id":"61ba3e0246fb29773b58f436","slug":"subedar-cheated-of-1-41-lakh-in-the-name-of-air-ticket-refund-ambala-news-knl92870562","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई टिकट रिफंड के नाम पर सूबेदार से 1.41 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई टिकट रिफंड के नाम पर सूबेदार से 1.41 लाख की ठगी
विज्ञापन
हवाई टिकट के रुपये रिफंड कराने के नाम पर सेना के सूबेदार से ऑनलाइन 1.41 लाख रुपये की ठगी हो गई। सूबेदार की शिकायत के तीन महीने बाद पुलिस ने कैंट थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पीड़ित पवन कुुमार ने बताया कि वह सेना में सूबेदार है और उसकी ड्यूटी पश्चिम बंगाल में है।
27 सिंतबर को उसने दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) की हवाई टिकट बुक करवाई थी। लेकिन 27 सितंबर को हरियाणा बंद था। इसलिए उसने अपनी टिकट रद्द करवा दी थी। 28 सितंबर को उसने दोबारा टिकट ली और दिल्ली से बागडोगरा चला गया। 27 सितंबर की रद्द हवाई टिकट को लेकर उसने गूगल से प्राप्त नंबर 8081861321 फोन किया तो फोन पर मौजूद व्यक्ति ने उसे दूसरे नंबर 9361874414 पर फोन करने को कहा।
जालसाज के कहने पर सूबेदार ने मोबाइल एप डाउनलोड किया। एप डाउनलोड होन के बाद जालसाज ने सूबेदार से 6 नंबर का ओटीपी पूछा जो सूबेदार ने बताया और इसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। पहले 52 हजार 130 रुपये कटे, फिर 44 हजार 441 रुपये और इसके बाद 3200 रुपये कटे। जब सूबेदार ने उक्त नंबर पर दोबारा फोन किया तो उसने बताया कि गलती से ये पैसा कट गया है जो रिफंड हो जाएगा। इसके बाद उसे कार्ड नंबर दिया और इसमें से भी 10 हजार 371 रुपये सूबेदार के खाते से कट गए। ये कार्रवाई 50 मिनट तक चलती रही, लेकिन पैसे वापिस नहीं आए। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।