फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Subdivision Office of Disorders

Ambala News: ...अव्यवस्थाओं का उपमंडल कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Subdivision Office of Disorders
संदीप कुमार
विज्ञापन

अंबाला। छावनी उपमंडल कार्यालय लघु सचिवालय से कम नहीं है। यहां चारों ओर अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

उपमंडल कार्यालय में कई विभाग कार्य संचालित कर रहे हैं। हाल ही में बने इस उपमंडल कार्यालय में घुसते ही कई कमियां देखने को मिलती हैं।

यहां शौचालय में से टंकियां गायब हैं, कई जगहों पर टाइलें उखड़ गई हैं और जगह-जगह सीलिंग गिर रही है। इसका खामियाजा आम आदमी को ही नहीं, बल्कि उपमंडल कार्यालय के स्टाफ को भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम कार्यालय का एक कर्मचारी रसोई में चाय बना रहा था तभी उसके ऊपर सीलिंग आकर गिरी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। अमर उजाला की टीम ने जब उपमंडल कार्यालय के तीन मंजिला भवन में स्थिति जानी तो कई खामियां सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद

ध्यान नहीं दिया

तहसीलदार के कमरे के बाहर गैलरी में छत पर लगी सीलिंग काफी समय से गिरी हुई है। जिसे अभी तक नहीं लगाया गया। इसी तरह से तीसरी मंजिल पर बने कार्यालय के बाहर गैलरी से सीलिंग का बड़ा हिस्सा गिरा हुआ है और इसकी और किसी का ध्यान नहीं जाता।
वाटर कूलर हैं, पानी नहीं

पहली मंजिल पर बनी स्टेट लाइब्रेरी के बाहर दो वाटर कूलर लगाए हुए हैं। दोनों वाटर कूलर चल भी रहे हैं, लेकिन इनमें छात्रों के पीने के लिए पानी ही नहीं है। इसी प्रकार तीसरी मंजिल पर बने कार्यालयों के बाहर गैलरी में लगी करीब तीन खिड़कियों के दरवाजे पर लगे शीशे के तीन कांच टूटे हुए हैं। जिसे करीब दो महीने हो गए हैं। इन्हें नया नहीं लगाया गया।
पाइप गायब
भूतल पर एसडीएम कोर्ट के पास बने शौचालय में से पानी की टूंटियां लगी हुई हैं, इन पानी की तीनों टूंटियों में लगी पाइप गायब हैं। लोग शौचालय इस्तेमाल करने के बाद पानी की टूंटी चलाते हैं तो पानी कपड़ों पर गिरता है। वहीं भूतल पर आधार केंद्र के बगल में बने शौचालय गंदगी से अटा है। शौचालय से पानी की टूंटी गायब है। आधार केंद्र के बाहर लोगों के बैठने के लिए स्टील की टूटी हुई ज्वाइंट कुर्सियां रखी हुई हैं जो बार-बार गिरती रहती हैं।
सुंदरता पर दाग
उपमंडल कार्यालय में मुख्य गेट से दाखिल होते समय सीढि़यों पर लगी बड़ी-बड़ी टाइलें उखड़ी हुई हैं। यह सीढि़यों की सुंदरता को खराब कर रहीं हैं। इसी तरह से उपमंडल कार्यालय के पीछे बनाए गए गोल चक्कर से भी बहुत सी टाइलें टूट कर जमीन पर पड़ी हुई हैं।


भवन में जो भी समान खराब है या टूट गया है, इसके बारे में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को बता दिया गया है और जल्द ही ठेकेदार के द्वारा सामान को बदल दिया जाएगा। -सतिंद्र सिवाच, एसडीएम, अंबाला छावनी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed