फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sub Inspector Simranjit joins the club of one crore

उप निरीक्षक सिमरनजीत एक करोड़ के क्लब में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector Simranjit joins the club of one crore
अंबाला। ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों से वर्ष 2021-22 में एक करोड़ 56 लाख रुपये जुर्माना लगा वसूला गया। अंबाला मंडल के उप टिकट निरीक्षक सिमरनजीत सिंह वालिया ने एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया। पाबंदियों के बावजूद नौ माह में एक करोड़ क्लब के सदस्य बनने वाले वालिया एनआर के पहले टिकट चैकर बन गए हैं। सिमरनजीत सिंह ने प्रतिदिन औसतन 101 मामलों का पता लगाया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच 27 हजार 440 बिना टिकट यात्रियों से कुल 1 करोड़ 56 लाख 46 हजार 755 रुपये जुर्माना वसूला गया। सिमरनजीत सिंह टिकट परीक्षकों के एक विशेष बैच का सदस्य है जो स्थानीय और लंबी दूरी की दोनों ट्रेनों में टिकट चैक करते हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि सहारनपुर के उप टिकट निरीक्षक अशोक कुमार ने 16 हजार 212 मामले पकड़कर 98 लाख, अमित सूरी ने 15 हजार 609 मामले पकड़कर 89 लाख, सुभाष चंद सैनी उप टिकट निरीक्षक अंबाला ने 16 हजार 215 मामले पकड़कर 89 लाख, मुकेश कुमार उप टिकट निरीक्षक अंबाला ने 14 हजार 337 लोगों से 82 लाख जुर्माना वसूला। इसके अलावा जादविंद्र सिंह टीटीई अंबाला ने 13 हजार 460 मामलों से 76 लाख और आलोक कुमार गुप्ता उप टिकट निरीक्षक अंबाला ने 11 हजार 024 मामलों से 75 लाख रुपये का राजस्व जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed