{"_id":"6a4585aa8d594bd1bd0bc3b9","slug":"students-welcomed-in-schools-with-a-tilak-ambala-news-c-36-1-amb1001-165598-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूलों में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूलों में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत
विज्ञापन
अंबाला छावनी के करधान स्थित स्कूल में पहुंचे बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत करतीं प्राचार्य। संवा
- गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक, पहले दिन कम रही उपस्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गर्मी की छुट्टियों के बाद बुधवार को जिले भर के स्कूल एक बार फिर बच्चों की किलकारियों से गूंज उठे। छुट्टियां खत्म होने के बाद जब नौनिहाल स्कूलों में पहुंचे, तो वहां का नजारा सुखद था। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों का स्वागत किसी उत्सव की तरह किया।
छावनी के करधान स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर प्राचार्य पूनम रानी और अन्य शिक्षकों ने पूरी गर्मजोशी के साथ विद्यार्थियों की अगवानी की। स्कूल पहुंचने वाले हर बच्चे के माथे पर तिलक लगाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया। लंबे अरसे बाद अपने साथियों और शिक्षकों से मिलकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कई बच्चों ने छुट्टियों में की गई मौज-मस्ती के अनुभव अपने दोस्तों के साथ साझा किए।
-- -- -
पहले ही दिन कक्षावार शिक्षण कार्य शुरू
भले ही छुट्टियों के बाद पहला दिन होने के कारण उपस्थिति में थोड़ी कमी दर्ज की गई लेकिन विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने पढ़ाई को लेकर पूरी गंभीरता दिखाई। बिना समय गंवाए पहले ही दिन से कक्षावार शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया। शिक्षकों ने न केवल पाठ्यक्रम के शुरुआती पाठ पढ़ाए, बल्कि बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें दोबारा पढ़ाई के माहौल में ढालने का प्रयास किया। विद्यालय की प्राचार्य पूनम रानी ने बताया कि बच्चों को स्कूल में फिर से खुश देखकर उन्हें सुकुन मिला। उनका प्रयास है कि पहले दिन से ही वे पढ़ाई और अनुशासन के प्रति उत्साहित रहें। वहीं, अभिभावकों ने भी स्कूल द्वारा की गई स्वागत व्यवस्था की सराहना की।