{"_id":"668487c85f9af8f27d06ffb4","slug":"students-sitting-in-unsafe-school-building-ambala-news-c-36-1-amb1003-125515-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: असुरक्षित स्कूल भवन में बैठ रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: असुरक्षित स्कूल भवन में बैठ रहे विद्यार्थी
विज्ञापन
रवालों गांव में असुरक्षित स्कूल भवन में बैठे विद्यार्थी।
अंबाला सिटी। रवालों गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला की असुरक्षित भवन में बैठने के लिए विद्यार्थी मजबूर हैं। पिछले फरवरी माह में इस स्कूल का भवन असुरक्षित घोषित किया था, मगर अभी तक शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल को बनाने के लिए ग्रांट जारी नहीं की।
इससे विद्यार्थियों को अन्य कोई भवन न होने की वजह से असुरक्षित भवन में ही बैठना पड़ रहा है। बारिश के सीजन में तो यह भवन ज्यादा असुरक्षित हो गया है, क्योंकि थोड़ी बारिश के बाद ही स्कूल में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। अभी स्कूल में एक ही कमरे ही हालत थोड़ी ठीक है, जिसमें विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि इस स्कूल भवन को बनाने के लिए पहले पैसा आया था, ऐसा उनकी जानकारी में आया है। स्कूल भवन की ग्रांट को लेकर बुधवार को आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों की ओर से भी स्कूल बनाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
गांव के पंच गुरचरण सिंह ने बताया कि वह स्कूल भवन को दोबारा बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, मगर अभी तक ग्रांट नहीं आई है। दरअसल, यह स्कूल भवन कई वर्ष पुराना है। भवन को बीते माह असुरक्षित घोषित किया गया था, मगर अब दोबारा भवन को बनने की प्रक्रिया धीमी चल रही है।