फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students showed their talent in DAV National Sports Competitions

Ambala News: डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 13 Jul 2025 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 13 Jul 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Students showed their talent in DAV National Sports Competitions
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (क्लस्टर लेवल) का आगाज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जस्टिस प्रीतमपाल (उप-प्रधान डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली) ने की। इस दौरान खिलाड़ियों ने कई खेलों में प्रतिभा दिखाई। उन्होंने बताया कि खेल बच्चों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी है। उन्होंने सभी विजेता बच्चों को पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन

स्कूल के प्राचार्य डॉ विकास कोहली ने बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देशभर में कराई जाती है। इसमें करीब 13 डीएवी स्कूलों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें लड़के व लड़कियों के अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें लॉन टेनिस, नेट बॉल, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग , कराटे और वुशु मुकाबले शामिल थे।
विज्ञापन

ये रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
लॉन टेनिस लड़कों के अंडर 14, 17 व 19 में में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, लड़कियों के अंडर 19 व 17 में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम व अंडर 14 में हंसराज डीएवी पब्लिक स्कूल पंचकूला प्रथम, नेटबाल (लड़के) अंडर-14 पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल सिटी,अंडर-17 डीएवी पब्लिक स्कूल,प्रोफेसर कॉलोनी यमुना नगर व अंडर-19 में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल सिटी प्रथम, जिम्नास्टिक लड़कों के अंडर-14 में सिद्धार्थ, 17 में प्रथम और 19 आयु वर्ग में रुद्रप्रताप ने प्रथम, जिम्नास्टिक (लड़कियां) अंडर-14 में मिष्ठी, 17 में भूमिका और अंडर-19 में यशीमा प्रथम, बॉक्सिंग (लड़के) अंडर-19 में लक्ष्य रा प्रथम,अंडर-17 में कृष्णा,जतिन, दक्ष, सिद्धार्थ सैनी, सूरज, रिहान, लक्ष्य, हार्दिक,वरुण, राघव व पियूष ने अलग-अलग भार श्रेणी में प्रथम स्थान, बॉक्सिंग (लड़के) अंडर-14 में रिद्धिम,दक्ष, अनुराग, प्रभजोत, अंश, अंशुल, करणदीप, शारिक व तेजस प्रथम, बॉक्सिंग (लड़कियां) अंडर-14 में जिज्ञासा, मन्नत, हेजल, आन्या, समृद्धि, अंडर-17 में मोहिनी व हरनूर और अंडर-19 आयु वर्ग के 48-51 केजी मुकाबले में मेजर आरएन डीएवी पब्लिक स्कूल कैंट की छात्रा स्वाति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed