{"_id":"6afdfd80af31b8625d069d51","slug":"students-secured-first-position-in-vedic-quiz-ambala-news-c-36-1-amb1001-172837-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विद्यार्थियों ने वैदिक प्रश्नोत्तरी में हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विद्यार्थियों ने वैदिक प्रश्नोत्तरी में हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आर्य समाज डीएवी मार्ग द्वारा आयोजित ऋषि बोद्ध उत्सव के तहत आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा आठवीं के विवान और दसवीं की सेजल माथुर ने शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षिका मीना शर्मा ने विद्यार्थियों को तैयारी कराई। प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी और एक्टिविटी इंचार्ज गौरी वंदना ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। दिसंबर में वैदिक भजन गायन प्रतियोगिता होगी।
कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व मॉप-अप दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने कहा कि यह बच्चों के स्वस्थ भविष्य को सुरक्षित करने का महाअभियान है, जिसे मिलकर सफल बनाना होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. पूनम रानी ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
युवाओं ने दिए कॉलेज विकास के सुझाव
शहजादपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में रिफॉर्म उत्सव के तहत मेरा कॉलेज, मेरे सुझाव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित हरियाणा में इनकी सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में करीब 100 छात्राओं ने भाग लेकर कॉलेज के विकास हेतु बहुमूल्य सुझाव दिए। नोडल अधिकारी डॉ. कविता बल्हारा ने छात्राओं को रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
-- -