{"_id":"61d49cb679411d0f16302725","slug":"students-said-keep-vaccination-on-social-distance-is-most-important-ambala-news-knl95016319","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी बोले- रखें सामाजिक दूूरी पर टीकाकरण सबसे जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी बोले- रखें सामाजिक दूूरी पर टीकाकरण सबसे जरूरी
विज्ञापन
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण अभियान तीन जनवरी से शुरू हो चुका है। टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे विद्यार्थी काफी प्रोत्साहित दिखाई दे रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कोरोना से बचाव के लिए यह टीका लगवाना बहुत जरूरी है, अन्यथा कोरोना महामारी से बच पाना उनके लिए भी मुश्किल हो जाएगा।
विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें कोरोना से बचाव का टीका लगवाते समय डर न लगे, इसके लिए अध्यापकों की ओर से उनकी काउंसलिंग की जा रही है। उन्हें टीका लगवाने के फायदों के बारे में बताया जा रहा है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए सभी केंद्रों पर स्कूल अपने स्तर पर बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है, वहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न झेलनी पड़ी।
हमने टीका लगवा लिया, अब आपकी बारी
कोरोना की तीसरी लहर आ रही है। यह बहुत तेजी के साथ फैल रही है। इससे बचने के लिए सभी कोरोना रोधी टीका लगवाना जरूरी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। जोकि बहुत जरूरी है। हमने तो टीका लगवा लिया है।
विज्ञापन
- अनिशा।
कोरोना से बचाव का टीका लगवाना बहुत ज्यादा जरूरी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को रोकने के लिए सभी 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थी टीका लगवा रहे हैं। हमने भी सबसे पहले यह टीका लगवाया है। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है, वे भी जल्द बचाव का ठीका लगवाएं।
- पलक।
पहले टीका लगवाने में थोड़ी शंका हो रही थी। मगर, जब अध्यापकों व अन्य साथियों ने उत्साह बढ़ाया तब टीका लगवाया। टीका लगवाते समय पता भी नहीं चला कि कब टीका लग भी गया। सभी युवाओं को टीका लगवाना चाहिए, ताकि कोरोना से बचा जा सके।
- सुमन।
सभी 15 से 18 साल के बच्चे कोरोना से बचाव का टीका लगवा रहे हैं। तब हम कैसे पीछे रह सकते थे। कोरोना से बचाव का टीका लगवाना बहुत जरूरी है। हमने तो लगवा लिया है। इससे कि हम कोरोना से सुरक्षित रह सकें। दूसरों को भी टीका लगवाना चाहिए।
- अंजू।