{"_id":"6ad9280cafc72937a80fb5f9","slug":"students-of-class-ix-x-will-get-help-in-science-and-mathematics-ambala-news-c-36-1-amb1001-171585-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नौवीं-दसवीं के छात्रों को विज्ञान-गणित में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नौवीं-दसवीं के छात्रों को विज्ञान-गणित में मिलेगी मदद
विज्ञापन
अब हिंदी में भी मिलेगा पाल कोर्स, राज्य परिषद शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सरकारी स्कूलों में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब विज्ञान और गणित विषयों में बड़ी राहत मिलेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के एजुकेशनल टेक्नोलॉजी विंग ने दीक्षा पोर्टल पर पर्सनालाइज्ड एडाप्टिव लर्निंग (पाल) कोर्स हिंदी माध्यम में शुरू किए हैं। इन कोर्सेस से छात्रों को कठिन अवधारणाओं को समझने में आसानी होगी।
एससीईआरटी हरियाणा ने प्रदेश के सभी डाइट समन्वयकों, एबीआरसी, बीआरपी और शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में अपने-अपने क्षेत्रों और विद्यालयों के कक्षा नौवीं और दसवीं के सभी विद्यार्थियों का इन कोर्सेस में नामांकन सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों और शिक्षकों से अपील की गई है कि वे विद्यार्थियों को डिजिटल सामग्री का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला, सुधीर कालड़ा ने कहा कि एससीईआरटी का यह प्रयास बच्चों को लगने वाले कठिन विषय गणित और विज्ञान को समझने में आसानी देगा। उन्होंने शिक्षकों से भी बच्चों को नए बदलाव की जानकारी देने का दायित्व निभाने की अपील की।
विज्ञापन
शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित अभ्यास पर जोर
एससीईआरटी हरियाणा ने सभी डाइट समन्वयकों, एबीआरसी, बीआरपी और शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्हें कक्षा नौवीं और दसवीं के सभी विद्यार्थियों का इन कोर्सेस में नामांकन सुनिश्चित करना होगा। अधिकारियों और शिक्षकों से यह भी अपील की गई है कि वे छात्रों को डिजिटल सामग्री का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। यह सुनिश्चित करेगा कि उनकी विषयगत समझ और बुनियादी अवधारणाएं मजबूत हों।
कठिन विषयों को समझना होगा आसान
एजुकेशनल टेक्नोलॉजी विंग के अनुसार, यह डिजिटल अध्ययन सामग्री हिंदी भाषा में तैयार की गई है। यह विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित जैसे जटिल विषयों के कठिन अध्यायों को सरल और सहज भाषा में सीखने का अवसर देगी। छात्र अपनी सीखने की गति और सुविधा के अनुसार प्रश्नों का अभ्यास कर सकेंगे। एससीईआरटी ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों तक कोर्स लिंक्स और जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।