{"_id":"6ad92a8040765909c70714d5","slug":"gst-department-raids-scrap-firm-suspects-entry-irregularities-ambala-news-c-36-1-amb1002-171613-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कबाड़ की फर्म पर जीएसटी विभाग का छापा, प्रविष्टि में गड़बड़ी का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कबाड़ की फर्म पर जीएसटी विभाग का छापा, प्रविष्टि में गड़बड़ी का शक
विज्ञापन
अंबाला छावनी के कच्चा बाजार में जीएसटी विभाग के अधिकारी जांच करते हुए। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। कैंट के कच्चा बाजार स्थित मेटल टॉप कबाड़ की फर्म पर बुधवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। कबाड़ कारोबारी से लेनदेन की जानकारी ली गई। इसके साथ ही फर्म पर भी तलाशी ली गई।
अधिकारियों ने पांच घंटे तक पूरा रिकॉर्ड खंगाला और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज व अन्य सामान जब्त कर ले गए। अब इन दस्तावेजों को खंगालकर गड़बड़ी का आकलन किया जाएगा।
जीएसटी विभाग की पंचकूला स्थित इन्वेस्टिगेशन विंग लगातार प्रदेशभर में ऐसी फर्मों पर निगरानी रखती है। अगर उन्हें किसी फर्म के खरीद बिक्री में कोई कमी दिखती है तो स्थानीय जीएसटी विभाग को सत्यापन के लिए जिम्मेदारी देते हैं। इसी के तहत कच्चा बाजार की मेटल टॉप फर्म की एंट्रियां संदिग्ध लगीं।
विज्ञापन
इसके बाद इन्वेस्टिगेशन विंग की तरफ से स्थानीय स्तर पर इनपुट आया और बुधवार को जीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त की तरफ से एक रेडिंग टीम बनाई गई। इसमें इसमें जीएसटी विभाग के अंबाला के दो ईटीओ व इंस्पेक्टर आदि को शामिल किया गया।
वह दोपहर दो बजे के आसपास कच्चा बाजार स्थित फर्म पर पहुंचे और तहकीकात शुरू कर दी। अब फर्म के जो दस्तावेज आदि जब्त किए गए हैं उनका आकलन किया जाएगा। इसमें कमी मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा।