फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students made Fit India Freedom Run successful

फिट इंडिया फ्रीडम रन को विद्यार्थियों ने बनाया सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students made Fit India Freedom Run successful
Students made Fit India Freedom Run successful - फोटो : Ambala
अंबाला। एसडी विद्या के एनएसएस स्वयंसेवकों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 और एनएसएस के स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने में योगदान दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को फिटनेस के लिए प्रतिदिन 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि का संकल्प लेने का आह्वान करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल के एनएसएस विंग के 20 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने 30 मिनट दौड़ कर फिटनेस का परिचय दिया। एनएसएस के स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान के भी सक्रिय भागीदार बने, जिसे स्वच्छता पखवाड़ा नाम दिया गया है। एनएसएस के इस कार्यक्रम के तहत छात्र स्वयंसेवक स्कूल के स्वच्छता दूत बने। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ स्कूल परिसर की सफाई की। स्वयंसेवकों ने स्कूल के आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई की। छात्रों ने राष्ट्र और मानवता की सेवा करने का एनएसएस का संकल्प लिया। स्कूल के एनएसएस समन्वयक प्रियंका और वरुण जैन ने छात्रों का उनके प्रयासों में मार्गदर्शन किया। यह सुनिश्चित किया कि छात्र कोविड-19 के सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। विद्यालय की निदेशक प्राचार्य नील इन्द्रजीत कौर संधू ने छात्रों के प्रयासों और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed