फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students learnt the tricks of digital designing.

Ambala News: विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल डिजाइनिंग के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Students learnt the tricks of digital designing.
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी एसोसिएशन द्वारा गणित एसोसिएशन के सहयोग से किकस्टार्ट विद कैनवा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग के कौशल से लैस करना था। रिसोर्स पर्सन गरिमा सुदान ने विद्यार्थियों को पोस्टर, इन्फोग्राफिक्स और प्रेजेंटेशन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि आधुनिक प्रतिस्पर्धा में विषयगत ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता अनिवार्य है। डॉ. आरती (विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स) ने विषयों के समन्वय को तार्किक विकास के लिए जरूरी बताया। कार्यशाला में 28 विद्यार्थियों ने लाइव डेमो के माध्यम से डिजाइनिंग सीखी। इस अवसर पर डॉ. रजनी गुप्ता और यशप्रीत कौर भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed