{"_id":"69333f14ec79268a88098f9b","slug":"students-enthralled-the-audience-with-cultural-programmes-at-the-annual-function-ambala-news-c-244-1-sknl1016-148298-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांधा समा
Sat, 06 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
जीजीएस पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित करते केबिन
- फोटो : संवाद
पानीपत। जीजीएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मंत्री ने अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।मंत्री ने कहा कि सुपर-100 जैसी योजनाओं ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता दिलाई है जिससे हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पूरे देश में उदाहरण बन रही है। उन्होंने कहा कि जीजीएस पब्लिक स्कूल आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। आने वाले समय में इस विद्यालय के बच्चे भी प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। इससे पहले उनका स्कूल में पहुंचने पर निदेशक मनोज धमीजा ने स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।