फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Student shot dead, found tortured, passerby rushed to hospital

छात्र की गोली मारकर हत्या, तड़पता मिला, राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Student shot dead, found tortured, passerby rushed to hospital
रणजीत नगर में पिगरी फार्म के पास मंगलवार की देर शाम 19 साल के एक छात्र की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद युवक सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। बाद में एक राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक युवक के साथ दो अन्य साथी भी थे। जिनक अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मौके से निकल रहे सुशील नाम के एक युवक ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान रणजीत नगर निवासी आर्यन पांडे के तौर पर हुई है। पिता संजीव ओल्ड अनाज मंडी के पास बीड़ी-सिगरेट की दुकान करते हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार 19 वर्षीय आयन पांडे पहले जैन कालेज में पढ़ता था और फिलहाल वह दिल्ली में एक संस्थान से बीकॉम सेकेंड इयर की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक युवक को लहूलुहान हालत में तड़पते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के कान के पीछे से खून बह रहा था। लोग मौके पर एकत्रित हो गए लेकिन तड़पते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने की किसी ने कोई जहमत नहीं उठाई। युवक की सांसें चल रही थी। इसी बीच सुशील नाम का व्यक्ति जोकि अंबाला शहर में बाल सुधार गृह के पास कैंटीन चलाता है वह अपने घर जा रहा था। भीड़ को देखकर उसने मोटरसाइकिल रोकी और हिम्मत करके उसे प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशील ने बताया कि मैंने कुछ नहीं किया। बस इंसानियत धर्म निभाया। बताया गया कि घटना स्थल पर संबंधित युवक के साथ कुछ साथी और भी थे। मगर बाद में साथी तो नदारद हो गए लेकिन आयन सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। सूचना पर पहुंचे डीएसपी सुल्तान सिंह, एसएचओ रामकुमार ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हत्या की इस वारदात में अज्ञात ने आयन की कनपटी पर गोली मारी है। फोरेंसिक क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
-रामकुमार, एसएचओ सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed