फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Student dies after being hit by army truck

सेना के ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by army truck
सैन्य क्षेत्र स्थित सच्ची सरकार दरगाह के निकट बच्चों केे स्कूल छोड़ने जा रहे सेना के ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ट्रक का पहिया एक छात्र के सिर से गुजर गया और दूसरा छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही छात्र केंद्रीय विद्यालय दो के छात्र है। दोनों छात्रों को मिलिट्री अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टर ने बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत बाग निवासी 17 वर्षीय उदित को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोकेश को दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया। हादसे के बाद सेना और इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक उदित के पिता मुकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, सोमवार को छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

------------
पिता बोले कि बाइक के पीछे-पीछे चल रहा था, आंखों के सामने हुआ हादसा
पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने बताया कि सोमवार सुबह बेटा उदित अपने दोस्त लोकेश के संग बाइक पर 7 बजे स्कूल के लिए निकला था। वे भी उनके साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर पीछे-पीछे चल रहे थे। जैसे ही वह सच्ची सरकार के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार गति से आ रहे सेना के ट्रक ने पहले तो उसे क्रॉस किया और फिर बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगने के बाद बेटा व उसके पीछे बैठा दोस्त भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। मृतक के पिता मुकेश का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। सामने आने पर वह उसे पहचान सकता है।
विज्ञापन

-------
पिता ने कहा कि कभी-कभी लेकर जाता था मोटरसाइकिल
मृतक के पिता मुकेश का कहना था कि उनका बेटे कभी-कभार मोटरसाइकिल लेकर जाता था। वह उसकी सुरक्षा के लिए साथ ही चले गए थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी आंखों के सामने ही हादसा हो जाएगा। बता दें कि उदित के अलावा मुकेश के पास एक बेटी है। उधर, अस्पताल में भी परिजनों की आंखों से आंसू नहीं रुके। उनका कहना था कि 12 अप्रैल को ही उनका बेटे का जन्मदिन था। लोकेश व उदित दोनों अच्छे दोस्त थे और एक साथ ही स्कूल जाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
नरेश, रजिमेंट चौकी प्रभारी
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed