फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strictness on highway construction departments

Ambala News: राजमार्ग निर्माण करने वाले विभागों पर सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Strictness on highway construction departments
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कृषि सदन में आयोजित हुई। इसमें एडीसी ने अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। लंबित चल रहे कार्यों को करा रहे विभागों को भी सचेत किया।
विज्ञापन

खासकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का सचेत किया गया है। क्योंकि इन दाेनों विभाग के अलग-अलग जगह कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि नन्यौला की तरफ राजमार्ग पर कार्य किया जा रहा है, वहीं नारायणगढ़ क्षेत्र की तरफ भी निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वह अपने यहां ऑडिट करते हैं तो उसकी रिपोर्ट भी समिति के अधिकारियों के साथ साझा करें। गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा समिति की पिछले माह होने वाली बैठक आयोजित नहीं हो सकी थी। क्योंकि अधिकांश अधिकारियाें की ड्यूटी किसान आंदोलन को लेकर लगी हुई थी। इसलिए पिछले माह की बैठक को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किया सुधार

अधिकारियों ने बताया कि आखिरी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कुछ ऐसे स्थानों को चयनित किया था, जहां पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में इनमें कुछ क्षेत्राें में तो कमियों को तलाश कर ठीक कर दिया था। मगर कुछ मामलें में सज्ञान नहीं लिया गया। जंडली पुल के पास से जग्गी सिटी सेंटर जा रहे रास्ते पर गलत दिशा की तरफ यातायात अभी भी सुचारू है। जिस पर कभी भी सड़क हादसे होने की गुंजाइश है। इसके साथ ही इस बैठक में बलदेव नगर के पास भी सीमेंटेंड बेरिगेड लगाने को कहा गया है ताकि राजमार्ग पर गलत दिशा की तरफ से यातायात न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed