फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strictness: Action will be taken against six officers

सख्ती : छह अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Strictness: Action will be taken against six officers
अंबाला सिटी। फसल अवशेष जलाने के मामलों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अब डीसी पार्थ गुप्ता ने अवशेषों में आगजनी की घटनाओं पर रोक न लगा पाने वाले बीडीपीओ, नायब तहसीलदार सहित छह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इन अधिकारियों के खिलाफ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से अदालत में एक शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। अब इस शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार फसल अवशेषों में आगजनी घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की फील्ड में ड्यूटी लगाई गई। इन सभी अधिकारियों को हिदायत भी दी गई थी कि फसल अवशेषों में आग लगाने वालों को रोकना है और किसी भी कीमत पर फसल अवशेषों में आग नहीं लगनी चाहिए। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी असफल रहे।
विज्ञापन


इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के माध्यम से दो ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर (अंबाला प्रथम ब्लॉक से दर्शन सिंह और बराड़ा से रवि कांत), दो पुलिस अधिकारी (एसएचओ) थाना पड़ाव से इंस्पेक्टर देवेंद्र और थाना पंजोखरा से इंस्पेक्टर विक्रांत, नायब तहसीलदार बराड़ा गीता राम और बीडीपीओ शहजादपुर सुशील कुमार के खिलाफ अदालत में नियमानुसार शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। अब इन अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 नवंबर तक कुल 92 मामले आए

उपायुक्त ने कहा कि खरीफ के सीजन में 10 नवंबर तक हरसेक (सैटेलाईट) के माध्यम से 83 और अन्य सौरस के माध्यम से 9 फसल अवशेषों में आग लगाने के केस सामने आए हैं। इनमें से जांच करने पर पाया कि 45 जगहों पर फसल अवशेषों में आग नहीं पाई गई और यह सूचनाएं सही साबित नहीं हुई जबकि 47 जगहों पर ही फसल अवशेषों में आग लगने की पुष्टि सही पाई गई हैं।


43 लोगों पर लगाया 1 लाख 7 हजार 500 रुपये का जुर्माना

उपायुक्त ने कहा कि सूचनाओं के आधार पर 43 लोगों का चालान किया गया। इन किसानों पर 1 लाख 7 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया हैं। इसमें से 35 चालान सैटेलाईट से मिली सूचना और आठ चालान अन्य साधनों के माध्यम से मिली सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं। वहीं, फसल अवशेषों के आग लगाने के आरोप में 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। इसके अलावा 46 लोगों के खेत रेड एंट्री में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed