{"_id":"64b054d634ebb6897b0ebc24","slug":"streets-and-roads-will-be-built-in-wards-at-a-cost-of-50-crores-ambala-news-c-36-1-amb1001-6690-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वार्डों में 50 करोड़ की लागत से बनेंगी गलियां और सड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वार्डों में 50 करोड़ की लागत से बनेंगी गलियां और सड़के
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सरकार से विकास के लिए मिले 50 करोड़ रुपये नगर परिषद गलियों व सड़कों के निर्माण पर खर्च करेगा। छावनी के 31 वार्ड में सर्वे कर जरूरत अनुसार यह पैसा खर्च किया जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद ने बाढ़ के बाद अब योजना में कुछ बदलाव किया गया है।
बेशक बाढ़ का पानी अधिकांश क्षेत्रों से उतर चुका है, लेकिन अब यहां की व्यवस्थाएं सुधारने की जिम्मेदारी भी नगर परिषद पर है। इसलिए वार्ड स्तर पर टीमों को तैनात करने की तैयारी हो रही है जो नुकसान का आंकड़ा तैयार करेंगी। इसमें गलियों व सड़कों के हालात भी देखे जाएंगे, ताकि योजना बनाकर तुरंत प्रभाव से कार्य आरंभ करवाया जा सके।
बाढ़ के कारण छावनी में चल रहे विकास कार्य अस्थायी तौर पर रोक दिए गए हैं, ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके और उन्हें राहत पहुंचाई जा सके। इसमें बैंक स्कवेयर, अग्निशमन केंद्र, गांधी मैदान की दीवार, नाइट फूड स्ट्रीट, सुभाष पार्क में टॉय ट्रेन आदि कार्य प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ क्षेत्रों में डटे अधिकारी
नप के सभी अधिकारी बाढ़ क्षेत्रों में डटे हुए हैं। जैसे ही कोई सूचना मिलती है तो पूरी टीम राहत व बचाव कार्य में जुट जाती है। कुछ अधिकारियों ने पिछले चार दिनों से नप कार्यालय में ही डेरा डाला हुआ है, ताकि छावनी के लोगों कोे राहत मिल सके। वहीं राहत की बात यह है कि दो-तीन दिन से छावनी के जिन क्षेत्रों में जलभराव था, वहां से पानी उतर गया है, अब जल्द ही यहां साफ-सफाई का कार्य आरंभ करवाया जाएगा। इसके लिए भी टीमों को तैनात कर दिया है।