फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Street construction work hangs in balance in Naya Bamboo

Ambala News: नया बांस में अधर में लटका गली निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Street construction work hangs in balance in Naya Bamboo
दुकानदार राजकुमार। संवाद
अंबाला सिटी। नया बांस में गली का निर्माण कार्य लंबे समय से अटका पड़ा है। हालांकि गली और नाले में अंडर ग्राउंड पाइप डालने के लिए वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है लेकिन सिर्फ नाले में पाइप डालकर गली को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। वहीं, पार्षद मेघा गोयल का कहना है कि बुधवार से गली निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते वर्ष अक्तूबर माह में अंडर ग्राउंड पाइप डालने और सड़क निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी हुआ था। इसमें 19 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का और 26 लाख रुपये की लागत से नाले में अडंर ग्राउंड पाइप डाला गया है। लोगों का कहना है कि गली में जगह-जगह गढ्ढे बने होने से धूल उड़ने के साथ ही वहां पर मौजूद दुकानदारों की ग्राहकी पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक जगह तो पुरानी सीवरेज भी टूटी हुई है जहां पर गढ्ढा बन गया है। यह गढ्ढा रात के समय नजर नहीं आता। ऐसे में कभी भी कोई हादसा होने की संभावना बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा होना चहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आते सफाई कर्मी

दुकानदार विनय गोयल ने बताया कि अंडरग्राउंड पाइप तो डाल दिया है। अब लोग गली में ही कूड़ा डालने को मजबूर हैं। यहां पर सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आते हैं। गंदगी के ढेर लग जाते हैं।
धूल फांकने को मजबूर

रमेश कुमार ने बताया कि वह धोबी का काम करता है। धूल मिट्टी के कारण उनके ग्राहकों के कपड़े खराब हो जाते हैं। इसलिए उन्हें आधे-आधे घंटे में पानी का छिड़काव करना पड़ता है। इससे उनका समय भी खराब हो रहा है।
गड्ढे बने जान का खतरा

रवि मल्होत्रा निवासी ने बताया कि निर्माण के चलते यहां पर जगह-जगह गड्डे बन गए हैं। वाहनों को आने जाने में बड़ी परेशानी होती है। गली का निर्माण न होने के कारण लोग अपने घरों के बाहर रैंप भी नहीं बनवा रहे हैं। लोगों का कहना है कि गली निर्माण से पहले अगर उन्होंने रैंप बनवाए तो फिर से ठेकेदार गली निर्माण के दौरान उनका रैंप तोड़ देगा।
आवाजाही कम, घटी ग्राहकी

राजेश कुमार ने बताया कि गड्ढे के कारण लोगों ने यहां से आना जाना भी कम कर दिया है। इससे उनकी ग्राहकी पर भी असर पड़ रहा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जाए।

ठेकेदार से बात हो गई है। बुधवार से गली निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही अंडर ग्राउंड पाइप डालने के दौरान जो टूट फूट है उसे भी ठीक करवा दिया जाएगा।
-मेघा गोयल, निगम पार्षद वार्ड नौ, अंबाला शहर

दुकानदार राजकुमार। संवाद

दुकानदार राजकुमार। संवाद

दुकानदार राजकुमार। संवाद

दुकानदार राजकुमार। संवाद

दुकानदार राजकुमार। संवाद

दुकानदार राजकुमार। संवाद

दुकानदार राजकुमार। संवाद

दुकानदार राजकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed