{"_id":"641fe9bcffe8b4780500d9c4","slug":"stray-dogs-attacked-pathi-of-gurudwara-in-ambala-city-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: अंबाला में आवारा कुत्तों का कहर, गुरुद्वारे से लौट रहे पाठी को नोचा, अंगूठे का अगला हिस्सा काट खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: अंबाला में आवारा कुत्तों का कहर, गुरुद्वारे से लौट रहे पाठी को नोचा, अंगूठे का अगला हिस्सा काट खाया
Sun, 26 Mar 2023 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:14 PM IST
सार
खून से लथपथ हालत में गांधी नगर निवासी 39 वर्षीय नरेंद्र को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। डॉ. अमित ने बताया कि शरीर के एक साइड वाले हिस्से पर जगह-जगह घाव है। 5 से 6 घाव काफी गहरे हैं।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल पाठी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
अंबाला छावनी के गांधी नगर लाला वाला पीर के सामने आवारा कुत्तों ने गुरुद्वारे के पाठी पर हमला कर दिया और उन्हें कई जगह नोंच डाला। सुबह 9 बजे गुरुद्वारा साहिब से पाठी वापस लौट रहा था। अचानक गली के ही 4-5 कुत्तों ने एक साथ उस पर हमला कर दिया। टांगों पर काटने के बाद पाठी को जगह-जगह से नोंच डाला। यहां तक कि हाथ के एक अंगूठे का अगला हिस्सा भी खा गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Amritpal: पंजाबियों के लिए खालिस्तान मांगने वाला खुद जाना चाहता था कनाडा, सामने आई एक और हकीकत
विज्ञापन
पत्नी ने शोर सुना तो पड़ोसियों की मदद से कुत्तों को डंडे मारकर खदेड़ा। खून से लथपथ हालत में गांधी नगर निवासी 39 वर्षीय नरेंद्र को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। डॉ. अमित ने बताया कि शरीर के एक साइड वाले हिस्से पर जगह-जगह घाव है। 5 से 6 घाव काफी गहरे हैं।
विज्ञापन