फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stray dogs are injuring people in the streets and neighborhoods, the administration is entangled in files

Ambala News: गली-मोहल्लों में लोगों को जख्म दे रहे आवारा कुत्ते, प्रशासन फाइलों में उलझा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs are injuring people in the streets and neighborhoods, the administration is entangled in files
फोटो नंबर - आ रहे हैं
विज्ञापन



- नगर परिषद न नगर निगम में आवारा कुत्तों की नसबंदी की योजना
- अस्पतालों में जख्मों का उपचार तक सिमट रही लोगों की

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गली-मोहल्लों में घूम रहे हैं तो सावधान हो जाएं। शहर से लेकर देहात तक में कुत्तों का आतंक है। आए दिन कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। पिछले 20 दिन की बात करें तो आवारा कुत्तों ने 20 लोगों को शिकार बना लिया। शनिवार को टोबा गांव में सात वर्षीय अविराज पर आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा किए गए हमले से ग्रामीण सहम गए हैं। इतना ही नहीं यही स्थिति कैंट, सिटी, बराड़ा, शहजादपुर व नारायणगढ़ में भी देखने को मिल रही है, जबकि प्रशासन की बात करें तो उनके पास इन आवारा कुत्तों से बचाव के लिए कोई प्लान नहीं है। महज नसबंदी की बात कही जाती है वो भी टेंडरों के फेर में उलझी पड़ी है, कहीं कोई सुनवाई नहीं है। नगर निगम में पिछले तीन माह से नसबंदी का टेंडर ही नहीं लगा है। नगर परिषद की तरफ से भी पिछले तीन साल से कोई टेंडर नहीं लगाया गया।



दो दिन में आए 15 नए मामले, हर माह आ रहे 500 मरीज

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में 27 व 28 जुलाई को कुत्ते का शिकार होकर 15 लोग पहुंचे। इनमें महिलाओं, बच्चों से लेकर व्यक्ति तक शामिल है। सभी को गली में आते जाते आवारा कुत्तों ने काट लिया। घायलों में अंबाला कैंट निवासी 47 वर्षीय त्रिफूल, प्रताप नगर निवासी 8 वर्षीय श्रृष्टि, बब्याल निवासी 10 वर्षीय अरनव, लालकुर्ती निवासी 4 वर्षीय पंकज, समालखा निवासी 3 वर्षीय योवन, सुभाष पार्क के निकट निवासी 21 वर्षीय तहजीब, दयाल बाग निवासी 7 वर्षीय अमृता, गोबिंद नगर निवासी 7 वर्षीय देव, 8 वर्षीय देविका, रामपुर निवासी 70 वर्षीय तेजपाल, तोपखाना निवासी 15 वर्षीय योगिता, खुड्डा निवासी 5 वर्षीय मोहित, अर्जुन नगर निवासी संगम, अंबाला कैंट निवासी 20 वर्षीय हिमांशी, सोनिया कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय प्रेरणा आदि शामिल रही। जबकि हर माह 500 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन



बिना डंडे के निकला खतरे से खाली नहीं

अंबाला में जिधर-जिधर नजर जाती है, उधर कुत्तों के झुंड नजर आते हैं। गली-मोहल्ले हो या फिर बाजार सभी जगह कुत्तों की भरमार देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों में कुत्तों का खौफ साफ देखा जा सकता है। समाजसेवी अनिल भूषण, संदीप रस्तोगी, विजय आर्य का कहना है कि बिना डंडा लिए निकला खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वरना हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- नगर परिषद क्षेत्र में आवारा कुत्तों की नसबंदी के टेंडर का वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। ठेकेदार एक से दो दिन में काम शुरू कर देगा।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नप सदर अंबाला।


- आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर खत्म पड़ा है। जल्द ही उसे जारी कर लोगों को राहत दी जाएगी।
सुशील कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed