फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Story of Jyotirlinga Shivmahapuran from nine

Ambala News: ज्योतिर्लिंग शिवमहापुराण की कथा नौ से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Story of Jyotirlinga Shivmahapuran from nine
कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य महाराज का फाईल फोटो।
अंबाला सिटी। मोती नगर स्थित श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम नगर खेड़ा में आगामी नौ अगस्त से पवित्र पुरुषोत्तम श्रावणी मास के उपलक्ष्य में संगीतमय श्री शिवमहापुराण सप्ताह अमर कथा कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

श्रीराधे श्याम ठाकुर परिवार सेवा समिति के प्रधान शिवशंकर चौरसिया ने बताया कि इस कथा का वर्णन आचार्य सनातन चैतन्य महाराज की ओर से किया जाएगा। इसमें द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवमहापुराण की अमृतमय कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना पंडित रविंद्र नाथ तिवारी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

कथा का कार्यक्रम प्रतिदिन शाम साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक जारी रहेगा, वहीं सुबह आठ बजे शिवलिंग अभिषेक का कार्यक्रम रहेगा। कथा नौ से 16 अगस्त तक जारी रहेगी। कथा के बीच 11 अगस्त को शिव-पार्वती का भव्य मंगल विवाह प्रसंग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भगवान शिव-पार्वती जी के विशेष अनुभवी कलाकारों द्वारा झांकी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 12 अगस्त को श्री गणेश-कार्तिकेय जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कथा कार्यक्रम में प्रतिदिन भारी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। कथा समापन पर भगवान शिव की विशेष आरती के कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रतिदिन कथा के मुख्य अतिथि विधिवत पूजा कर आरती में भाग लेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed